{"_id":"5bc8dd29bdec22696f0080c3","slug":"111539890473-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता बच्ची का शव झाड़ी में मिला, हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापता बच्ची का शव झाड़ी में मिला, हत्या की आशंका
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Fri, 19 Oct 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिपरौली (गोरखपुर)। सहजनवां के राउतपार उर्फ सरैया गांव से लापता प्रियांसी (3) की शव झाड़ी में मिला। वह 14 अक्तूबर से ही लापता थी। बृहस्पतिवार को झाड़ी के पास से बदबू उठने पर वहां से गुजर रही महिलाएं पास गई तो शव दिखाई दिया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने परिजनों के बताए अनुसार चार नामजद आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
सरैया गांव निवासी पिंटू फेरी लगाकर जीविका चलाते हैं। प्रियांशी के लापता होने के बाद घरवालों ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर बच्ची के तलाश में जुटी थी। एसपी नार्थ रोहित सिंह ने बताया कि झाड़ी में शव मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आशंका है कि तालाब में डूबने से बच्ची की मौत हुई होगी। जानवर खिंचकर बाहर लाए होंगे। परिवार वालों ने पड़ोसी चार लोगों के खिलाफ आशंका जताई थी। जिन्हें हिरासत में लेकर जांच की जा रही है। दोनों परिवार में पुरानी रंजिश हैं।