फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   पेड़ से लटकती युवक की लाश मिली

पेड़ से लटकती युवक की लाश मिली

Fri, 07 Sep 2018 01:38 AM IST
Updated Fri, 07 Sep 2018 01:38 AM IST
विज्ञापन
पेड़ से लटकती युवक की लाश मिली
पेड़ से लटकती युवक की लाश मिली
विज्ञापन

- झोले से मिले आधार कार्ड से पहचान, भांग-चिलम और माचिस भी मिला
- सुबह दौड़ने निकले युवकों ने पुलिस को दी जानकारी
- पत्नी ने दी तहरीर, पति को मानसिक रूप से परेशान बताया
अमर उजाला ब्यूरो
चौरीचौरा। बाल खुर्द गांव में सागौन के पेड़ के ऊपरी हिस्से से लटकती युवक की लाश मिली। बृहस्पतिवार की सुबह दौड़ने निकले युवकों ने शव देखा और इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस को पेड़ के नीचे से एक झोला मिला। इसमें आधार कार्ड से मृतक की पहचान भिस्वामठ, कुशीनगर निवासी संजय सिंह के रूप में हुई। झोले से भांग, चिलम और माचिस भी बरामद हुआ है।

पेड़ पर 25-30 फिट की ऊंचाई पर लाश की खबर काफी तेजी से गांव में फैली। कुछ ही समय में मौके पर काफी लोग एकत्र हो गए। पुलिस के मुताबिक संजय ने खुदकुशी की है। घटनास्थल के नजदीक ही फुलवरिया गांव में परशुराम सिंह के यहां उसकी ससुराल और चौरीचौरा के पास ही पहाड़पुर में संजय की ननिहाल भी है। संजय की शादी पांच साल पहले हुई थी। उसके दो बच्चे भी हैं। घटना की सूचना पाकर संजय की पत्नी प्रतिमा देवी भी मौके पर पहुंच गईं। पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने बताया कि संजय दिल्ली में काम करते थे। वह मानसिक रूप से परेशान रहते थे। बुधवार को दोपहर में उनकी संजय से बात हुई थी। संजय ने उन्हें दिल्ली जाने की बात भी कही थी। पुलिस के मुताबिक सागौन का पेड़ काफी पतला और लंबा है। युवक रस्सी के साथ चढ़ा होगा और गले में फंदा डालकर लटक गया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed