फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Threatens threatening contractor's father

ठेकेदार के पिता को हत्यारोपी दे रहे धमकी

Thu, 12 Jul 2018 01:26 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Thu, 12 Jul 2018 01:26 AM IST
विज्ञापन
Threatens threatening contractor's father
क्राइम - फोटो : demo
गोरखपुर। ठेकेदार के हत्यारोपी उनके परिवार को पैरवी न करने की धमकी दे रहे हैं। ठेकेदार के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर गोरखनाथ पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गोरखनाथ के राजेंद्रनगर स्थित एक मैरेज हाउस में 12 फरवरी की रात ठेकेदार अरविंद सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

बदमाशों ने अरविंद की रिवाल्वर भी लूट ली थी। पुलिस ने शाहपुर के असुरन निवासी आशुतोष भट्ट, गुलरिहा के शिवपुर शहबाजगंज निवासी दीपक सिंह, छोटू उर्फ रामकरन सिंह, सतीश सोनकर और नितिन के खिलाफ हत्या और लूट का केस दर्ज कर सभी को जेल भेज दिया था।
विज्ञापन


पुलिस ने दीपक, सतीश सोनकर और नितिन के खिलाफ रासुका की भी कार्रवाई की थी। ठेकेदार अरविंद के पिता लक्ष्मीनारायण ने मंगलवार को गोरखनाथ पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि हत्यारोपी सुलह करने का दबाव बना रहे हैं। घर आकर समझौता न करने पर जानमाल की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed