फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   मालदार खाकी वालों पर कसेगा शिकंजा

मालदार खाकी वालों पर कसेगा शिकंजा

Wed, 19 Jul 2017 01:35 AM IST
Updated Wed, 19 Jul 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
मालदार खाकी वालों पर कसेगा शिकंजा

विज्ञापन
गोरखपुर।
जिले में थानेदार या फिर चौकी इंचार्ज रहने के दौरान करोड़ों की संपत्ति बनाने वाले खाकी वर्दीधारियों पर शिकंजा कसेगा। एसएसपी के आदेश पर इन पुलिस वालों की गोपनीय रिपोर्ट तैयार की जा रही है। खासकर उनकी कुंडली तैयार हो रही है, जो जमीन के कारोबार से जुड़े हैं। जिले में सर्वाधिक विवाद जमीन के सामने आने का बाद से ही सूची तैयार कराई जा रही है।

सात ऐसे पुलिस वालों के नाम भी सामने आए हैं, जिन्होंने थानेदार या चौकी प्रभारी रहने के दौरान करोड़ों की संपत्ति अर्जित की हैं। गोरखनाथ में थानेदार रहे एक दरोगा की तारामंडल में तीन करोड़ की जमीन है। इसी जमीन पर कब्जा करने को लेकर गोली भी चली थी और फिर गैर जनपद तबादले की गाज भी गिरी थी। वर्तमान में उनकी तैनाती गाेंडा में है। इसी तरह गोंडा में ही तैनात एक इंस्पेक्टर के नाम पर भी शाहपुर और गुलरिहा में करोड़ों की संपत्ति है। यह इंस्पेक्टर अब भी जिले के बड़े प्रॉपर्टी डीलरों के संपर्क में है और विवादित जमीन पर रुपया लगाते हैं। बस्ती के इंस्पेक्टर के नाम पर भी गोरखनाथ और शाहपुर में ढाई करोड़ की संपत्ति है। गोंडा में तैनात दरोगा आज भी मछली मंडी में सूद का कारोबार करते हैं। खोराबार थानेदार रहने के दौरान ही एक इंस्पेक्टर ने कुसम्ही जंगल के पास विवादित भूमि पर कब्जा कराया था। उनके बहू के नाम पर यह संपत्ति है। जमीन के कारोबार में ही बर्खास्त पुलिस वाले पर ही कलेक्ट्रेट परिसर से युवक को अगवा कर जबरन जमीन कब्जा करने का आरोप है। इन सब के नाम सामने आ चुके है और इनकी गोपनीय रिपोर्ट शासन को भेजी जानी है। हालांकि एसएसपी इस पूरे मामले में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed