{"_id":"5bb7bd42867a5534fd39a5a4","slug":"101538768194-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिसकर्मी बता महिला के गहने लेकर भागे उचक्के","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिसकर्मी बता महिला के गहने लेकर भागे उचक्के
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Updated Sat, 06 Oct 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। कैंट क्षेत्र के बेतियाहाता में खुद को पुलिसकर्मी बताकर दो उचक्के महिला के गहने लेकर फरार हो गए। उचक्कों ने महिला को न सिर्फ हत्या कर बदमाशों के भागने की जानकारी दी बल्कि अधिकारियों के निर्देश का हवाला देकर गहने उतरवा लिया। उनके जाने के बाद महिला को जालसाजी की जानकारी हुई।
अलहदादपुर निवासी राकेश गुप्ता की पत्नी संध्या शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे रिक्शे से बेतियाहाता जा रहीं थीं। वह अभी दुकान के पास पहुंचीं थीं कि सादे कपड़े में आए दो युवकों ने अपने को पुलिस कर्मी बताया और कहा कि आगे एक व्यक्ति की हत्या हो गई है। बदमाश फरार हो गए हैं। डीआईजी का निर्देश है कि जो भी महिला गहने पहनकर निकली हो, सुरक्षा की दृष्टि से उनके गहने लेकर पुलिस अपने पास रख ले। दोनों ने बाइक सवार युवक को भी रोककर यही कहानी सुनाई।
उसने भी चेन उन्हें दे दी और चला गया। इसके बाद संध्या ने भी चेन और अंगूठी निकालकर उन्हें दे दी। वह तो कंगन भी देना चाह रही थी, लेकिन हाथ में फंस जाने से उसे नहीं दे सकीं। दोनों युवक चौराहे पर स्थित पुलिस चौकी से घर जाते समय गहने वापस लेने की बात कहकर चले गए। संध्या जब पुलिस चौकी पहुंचीं तो उन्हें असलियत का पता चला। पुलिस ने तीन अज्ञात पर जालसाजी का केस दर्ज किया है।