फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   20 हजार लीटर स्प्रिट के साथ तीन गिरफ्तार

20 हजार लीटर स्प्रिट के साथ तीन गिरफ्तार

Wed, 19 Sep 2018 11:45 PM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
20 हजार लीटर स्प्रिट के साथ तीन गिरफ्तार
पंजाब (तरतारन) के ध्यानार्थ
विज्ञापन


20 हजार लीटर स्प्रिट के साथ तीन गिरफ्तार
पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने पकड़ा
बिना कागजात हरियाणा से आसाम ले जा रहे थे स्प्रिट
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। चौरीचौरा पुलिस और आबकारी की संयुक्त टीम ने बुधवार को मंझने नाले के पास टैंकर में लदी 20 हजार लीटर रेक्टिफायर स्प्रिट के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आबकारी इंस्पेक्टर राजकुमार सिंह की तहरीर पर केस दर्ज किया है। स्प्रिट हरियाणा से आसाम ले जाई जा रही थी।

एसपी नार्थ रोहित सिंह के मुताबिक पुलिस को मुखबिर से टैंकर से स्प्रिट निकालने की सूचना मिली। इसके बाद आबकारी टीम और चौरीचौरा पुलिस मंझने नाले के पास पहुंच गई। टीम ने टैंकर चालक और खलासी समेत तीन लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में वह स्प्रिट से जुड़ा कागजात भी नहीं दिखा सके। गिरफ्तार लोगों की पहचान पंजाब के तरनतारन जिले के कंग निवासी गुरमीत सिंह, उत्तराखंड के नैनीताल जिले के मझरा के अरमान और चौरीचौरा के चौरी गांव निवासी राम गोविंद यादव के रूप में हुई। चौरीचौरा इंस्पेक्टर राणा देवेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार पूछताछ में पता चला कि एक लीटर स्प्रिट में दस लीटर शराब बनाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed