फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   अलग अलग थानाक्षेत्रों से चार इनामी बदमाश गिरफ्तार

अलग -अलग थानाक्षेत्र से चार इनामी बदमाश गिरफ्तार

Tue, 14 Aug 2018 01:13 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Tue, 14 Aug 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
अलग अलग थानाक्षेत्रों से चार इनामी बदमाश गिरफ्तार
पुलिस के साथ पकड़े गए बदमाश। - फोटो : amar ujala
गोरखपुर। अलग-अलग थानाक्षेत्र से सोमवार को चार इनामी बदमाश गिरफ्तार किए गए। इन बदमाशों पर 25 हजार से लेकर दस हजार तक का इनाम घोषित था। इनमें से दो अंतरजनपदीय बदमाश शामिल हैं। इन पर लूट के कई केस दर्ज हैं।
विज्ञापन

दो अंतरजनपदीय इनामी बदमाश पकड़े गए

गोरखपुर। सहजनवां पुलिस ने रविवार देर रात दो अंतरजनपदीय बदमाशों को गिरफ्तार किया। दोनों पर संतकबीरनगर पुलिस की तरफ से 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। सोमवार को पुलिस लाइंस में एसपी नार्थ रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों की पहचान खजनी के सतुआभार निवासी तोलाराम और सिकरीगंज के बरौली निवासी मोहम्मद फहीम के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को सीहापार हाल्ट के पास से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


बदमाशों के पास लूट के 26500 रुपये, बाइक, रिवाल्वर, एक तमंचा और छह कारतूस बरामद किए गए। एसपी ने बताया कि दोनों बदमाशों के पकड़े जाने से बस्ती के पुरानी बस्ती थाने, संतकबीरनगर के महुली थाने और गोरखपुर के सहजनवां थाने में दर्ज लूट की पांच घटनाओं का पर्दाफाश हुआ है। इन बदमाशों ने 23 जून 2018 को सहजनवां के जोगियाकोल, 8 अगस्त 2018 को जयरामपट्टी, 8 अप्रैल 2018 में नाथनगर में मछलीमंडी, 29 जुलाई 2018 को सकरैचा और एक अगस्त 2018 को सदर अस्पताल बस्ती के पास हुई लूट को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी झीनक गिरफ्तार

गोरखपुर। झंगहा पुलिस ने बोहाबार के आटीआई स्कूल के पास से सोमवार सुबह इनामी बदमाश तथा लेड़ुवापार निवासी झीनक को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। एसपी नार्थ ने बताया कि इस बदमाश पर 25 हजार का इनाम घोषित था। उसके पास से एक तमंचा, चार कारतूस, एक चोरी की बाइक और लूट के चार हजार रुपये बरामद हुए हैं। झीनक पर झंगहा, खोराबार, शाहपुर, गगहा, बांसगांव और सिकरीगंज थाने में लूट, डकैती जैसे जुर्म में 12 केस दर्ज हैं। वह काफी दिनों से फरार था।

दस हजार का इनामी अतुल गिरफ्तार

गोरखपुर। खजनी पुलिस ने दस हजार के इनामी बदमाश बेलडाड़ निवासी अतुल गौड़ को सोमवार की सुबह गिरफ्तार किया। पुलिस लाइंस में एसपी साउथ ज्ञानप्रकाश चतुर्वेदी ने बताया कि अतुल पर दस हजार का इनाम घोषित था। उस पर गिरोह बनाकर समाज विरोधी काम करने, लूट और चोरी जैसे आरोप में खजनी और राजघाट थाने में तीन केस दर्ज हैं। उसे खजनी के उनवल चौराहे से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed