फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   वसूली का वीडियो वायरल होने पर सिपाही सस्पेंड

वसूली का वीडियो वायरल होने पर सिपाही सस्पेंड

Tue, 05 Sep 2017 01:32 AM IST
Updated Tue, 05 Sep 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
वसूली का वीडियो वायरल होने पर सिपाही सस्पेंड

विज्ञापन
गोरखपुर।
एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज के सख्त तेवर के बाद भी अवैध वसूली में लिप्त पुलिसवाले सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। एक और सिपाही के वसूली में लिप्त होने पर एसएसपी ने उसे भी सस्पेंड कर दिया है। इस सिपाही की तैनाती यूपी 100 में उरुवा में थी और टीपी नगर क्षेत्र में वह वसूली करता था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इसके बाद एसएसपी ने उसे सस्पेंड करते हुए विभागीय कार्रवाई का आदेश दिया है।

शनिवार को एसएसपी ने टीपीनगर और फलमंडी के चौकी प्रभारियों समेत 16 पुलिस वालों को वसूली के आरोप में ही लाइनहाजिर किया था। इन चौकियों पर पुलिस की तैनाती अब भी नहीं की गई है। दोनों चौकी को संचालित करने के लिए रोजाना पुलिस लाइंस से ड्यूटी लगाने का फैसला किया गया है। इसी बीच टीपी नगर पुलिस चौकी के पीछे भूसा लदे ट्रक से वसूली करते सिपाही का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसकी जानकारी एसएसपी को हुई तो उन्होंने इसकी जांच का आदेश दे दिया। जांच में सिपाही की पहचान यूपी 100 के सिपाही के रूप में हुई। सिपाही शहर में किराए का मकान लेकर परिवार के साथ रहता है। दिन की ड्यूटी पूरी करने के बाद रात में कमरे में आने के दौरान ही रास्ते में वसूली करता था। आरोप पुष्ट होने के बाद एसएसपी ने उसे सस्पेंड करने के साथ ही विभागीय कार्रवाई का आदेश दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed