फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   वायरलेस से अभद्रता पर महिला सिपाही पर केस

वायरलेस से अभद्रता पर महिला सिपाही पर केस

Thu, 31 Aug 2017 02:00 AM IST
Updated Thu, 31 Aug 2017 02:00 AM IST
विज्ञापन
वायरलेस से अभद्रता पर महिला सिपाही पर केस

विज्ञापन
गोरखपुर।
तबादले से नाखुश होने पर वायरलेस सेट से अभद्रता करने वाली महिला सिपाही शालिनी मिश्रा पर पुलिस ने शांतिभंग का केस दर्ज कर जेल भेज दिया। एसएसपी के सख्त तेवर की गई कार्रवाई से महकमे में हड़कंप मचा है। सिपाही जेल में दाखिल होने के बाद वहां पर भी जमकर हंगामा की है। हालांकि अधिकारी इसकी पुष्टि नहीं कर रहे हैं।

बड़हलगंज थाने में तैनात महिला सिपाही शालिनी मिश्रा का गोरखपुर महिला थाने में तबादला हो गया है। तबादले से नाखुश सिपाही मंगलवार को एसएसपी के पास खुद का तबादला रोके जाने की सिफारिश लेकर पहुंची थी। एसएसपी उस समय नहीं मिले तो वह महिला थाने लौट गई थी। यहां पर उसने वायरलेस से करीब पांच मिनट तक अफसरों के खिलाफ भड़ास निकाली। इसकी जानकारी होते ही एसएसपी ने सीओ को मौके पर भेजा। फिर बुधवार सुबह होते ही वह थाने में हंगामा करना शुरू कर दी। इसकी जानकारी होने पर एसपी सिटी खुद मौके पर पहुंच गए और समझाने की कोशिश की। मगर सिपाही उग्र होती जा रही थी। जिसके बाद उसके खिलाफ महिला थाने में ही तस्करा दाखिल किया गया और फिर चालान कर जेल भेज दिया गया। जेल में भी सिपाही ने उत्पात मचाया है। इसकी भी जानकारी जिले के आला पुलिस अफसरों को जेल की ओर से दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed