फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   थाने का घेराव, तोड़फोड़ में 35 पर केस

थाने का घेराव, तोड़फोड़ में 35 पर केस

Wed, 19 Jul 2017 01:39 AM IST
Updated Wed, 19 Jul 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
थाने का घेराव, तोड़फोड़ में 35 पर केस

विज्ञापन
गगहा।
इलाके के पुरसौली गांव में हुए बवाल को लेकर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। गगहा थाने का घेराव, शराब की दुकान में तोड़फोड़ करने वाले पांच नामजद समेत 35 पर केस दर्ज हुआ है। दो नामजद आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाने में हंगामा करने वाली महिलाओं की तलाश में पुलिस जुटी हैं।

सोमवार को पुरसौली निवासी राजकुमार पासवान को कुछ लोगों ने पीट दिया था। आरोपी चेहरे पर कपड़ा बांधकर आए थे। आरोप है कि शिकायत के बाद भी पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की और उल्टे राजकुमार को थाने लेकर चली गई। जातीय विद्वेष, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न किए जाने का आरोप लगाते हुए महिलाओं ने गगहा थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी आरोपियों की गिरफ्तारी, शराब की सभी दुकान तत्काल बंद कराए जाने की मांग कर रहे थे। किसी तरह मामले को शांत करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। पड़ताल में पता चला कि पुराने विवाद में आदित्य सिंह उर्फ सिंटू ने साथियों की मदद से राजकुमार को खेत में काम करने के दौरान पीट दिया था। इस बात से नाराज महिलाओं ने पहले शराब की दुकान में तोड़फोड़ की, फिर थाने का घेराव किया। सोमवार की शाम को शराब की दुकान के मालिक हमेंत शाही ने भी थाने में तहरीर दी। जांच के बाद एसआई अरविंद यादव ने दोनों तरफ से पांच नामजद समेत 35 लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया। पुलिस ने राजकुमार, आदित्य सिंह सिंटू को गिरफ्तार कर पुरसौली चौराहे पर गश्त बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed