{"_id":"596e1fd44f1c1bd7208b4808","slug":"101500389332-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खोराबार के चर्चित इंस्पेक्टर अतुल सिंह पर गिरी गाज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खोराबार के चर्चित इंस्पेक्टर अतुल सिंह पर गिरी गाज
Updated Tue, 18 Jul 2017 08:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
खोराबार के इंस्पेक्टर अतुल सिंह का तबादला आगरा जोन में कर दिया गया। उन्हें भाजपा के एक विधायक का करीबी बताया गया था। यह भी आरोप था कि विधायक की पैरवी पर ही इंस्पेक्टर को तैनाती मिली थी। डीआईजी स्तर की जांच में इंस्पेक्टर पर अपराधियों को संरक्षण देने के आरोप लगे, विवेचना में भी लापरवाही सामने आई थी।
जमीन पर कब्जा कराने के आरोपों से घिरे अतुल सिंह की शिकायत कई बार अफसरों तक पहुंची थी। अफसर कार्रवाई भी करना चाह रहे थे, लेकिन सत्तारूढ़ पार्टी के एक विधायक की सिफारिश अड़ंगा लगा रही थी। इस दौरान भाजपा के एक सांसद ने खोराबार इंस्पेक्टर की शिकायत एसएसपी से की थी। सांसद ने आरोप लगाया था कि बाइक चोरी का मुकदमा इंस्पेक्टर ने नहीं लिखा। मुकदमा न लिखने का कारण पूछने पर एक विधायक से फोन कराने की बात कही गई। इन सब के बीच डीआईजी नीलाब्जा चौधरी ने इंस्पेक्टर की कार्य प्रणाली की गोपनीय जांच भी कराई। जांच में इंस्पेक्टर के अपराधियों के संरक्षण की बात सामने आई। रिपोर्ट आने के बाद अफसरों ने आला अफसरों को इसकी जानकारी दी और अतुल सिंह का आगरा जोन तबादले का आदेश आ गया। एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि अतुल सिंह को रिलीव कर दिया गया है।