फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   हर्ष फायरिंग में घायल किशोर की भी मौत

हर्ष फायरिंग में घायल किशोर की भी मौत

Fri, 07 Jul 2017 10:03 PM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
हर्ष फायरिंग में घायल किशोर की भी मौत

विज्ञापन
बड़हलगंज।
विशुनपुरा गांव में 28 जून को हर्ष फायरिंग के दौरान घायल हुए किशोर सुमित राय की इलाज के दौरान लखनऊ के एक अस्पताल में मौत हो गई। फायरिंग द्वारपूजा के दौरान दूल्हे के ममेरे भाई और एसएसबी में सिपाही रवीश कुमार ने की थी। शुक्रवार को शव का अंतिम संस्कार किया गया। मौत से घर में मातम छाया हुआ है।
28 जून को बेलघाट थाना क्षेत्र के बघाड़े गांव से जगदीश की बारात विशुनपुरा आई थी। बारात में ही एसएसबी सिपाही रवीश कुमार ने फायरिंग कर दी थी। उसके डबल बैरल बंदूक से चली गोली तीन लोगों को लगी थी। इनमें बृजलाल की मौके पर ही मौत हो गई थी और सुमित (13) पुत्र सुनील राय और अजय यादव (21) पुत्र रुद्र यादव जख्मी हो गए थे। सुमित की कनपटी पर गोली लगी थी, जिससे मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया था, वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं अजय का अभी मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने बृजलाल के पुत्र की तहरीर पर रवीश के खिलाफ केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

...........
मां बाप का इकलौता बेटा था सुमित
शानो-शौकत में चलाई गई गोली ने सुमित की जान ले ली। सुमित मां-बाप का इकलौता औलाद था। उसकी मौत के बाद से घर में कोहराम मचा है। दहाड़े मारते हुए पिता ने बड़ी मुश्किल से बेटे को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed