फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   1 lacks 92 thousend robbery in sikariganz.

सिकरीगंज में 1.92 लाख की लूट

Fri, 22 Jan 2016 09:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 22 Jan 2016 09:14 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। सिकरीगंज में सोपाई घाट के पास शुक्रवार की दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों को पिस्टल से आतंकित कर 1.92 लाख रुपये लूट लिए। वारदात के बाद बदमाश बंधे की तरफ भाग निकले।
विज्ञापन

सिकरीगंज प्रतिनिधि के अनुसार देवरिया, एकौना के नारायणपुर निवासी प्रवीश श्रीवास्तव, बलिया के रसड़ा, मोतीरा निवासी नागेंद्र सिंह एसकेएस माइक्रो फाइनेंस कंपनी की बेलघाट शाखा में काम करते हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर वे बेलघाट क्षेत्र में चलने वाले समूह की महिलाओं से रुपये लेकर आफिस लौट रहे थे। दोपहर एक बजे सोपाई घाट पर बाइक सवार दो बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर उन्हें रोक लिया। जान से मारने की धमकी देकर बदमाशों ने प्रवीश के पास रखे 79 हजार और नागेंद्र के पास से 1.13 लाख रुपये लूट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे सीओ खजनी राजेश भारती ने प्रवीश और नागेंद्र से पूछताछ कर घटना की जानकारी ली। 15 जनवरी को भी बेलघाट क्षेत्र में बदमाशों ने प्रवीश से 77 हजार रुपये लूटे थे। एसपी (ग्रामीण) ब्रजेश सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed