फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   crime news

फर्जी लाइसेंस पर हथियारों की खरीद, एक गिरफ्तार

Thu, 15 Aug 2019 02:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
crime news
गोरखपुर ; फर्जी लाइसेंस पर हथियारों की खरीद, एक गिरफ्तार
विज्ञापन

हाल ही सीएम योगी ने जताई थी आशंका, दिए थे सभी लाइसेंसों के सत्यापन के निर्देश
मास्टरमाइंड फरार, राज गन हाउस के मालिक समेत तीन पर एफआईआर दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। प्रदेश में फर्जी लाइसेंसों पर हथियारों की खरीद-फरोख्त की सीएम योगी की आशंका बुधवार को सच साबित हो गई। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया, जिसने फर्जी लाइसेंस पर रिवाल्वर खरीदा है। पकड़े गए युवक के कब्जे से .32 बोर की रिवाल्वर भी बरामद हो गई है। शुरूआती पूछताछ में अब तक फर्जी लाइसेंस पर हथियार और कारतूस खरीदने के तीन मामलों से पर्दा उठ चुका है। तीनों ही मामलों में एक ही दुकान राज गन हाउस से हथियारों की खरीदारी की गई है। पुलिस गन हाउस के मालिक की भी तलाश में जुटी है। वह दो दिन से दुकान बंद कर गायब है। एसएसपी के आदेश पर कैंट थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। ऐसे 34 फर्जी लाइसेंस पर हथियार खरीदे जाने के संकेत मिले हैं।
पुलिस के मुताबिक फर्जी लाइसेंस पर रिवाल्वर खरीदने के आरोप में गोरखनाथ निवासी तनवीर खान को गिरफ्तार किया गया है। तनवीर ने पचपड़वा निवासी गोपीनाथ को इस धंधे का मास्टर माइंड बताया है। बकौल तनवीर, गोपीनाथ ही यह काम कराता है। फर्जी लाइसेंस पर हथियार खरीदने के आरोप में गिरफ्तारी और रिवाल्वर की बरामदगी की खबर आम होते ही पुलिस-प्रशासन में अफरातफरी मच गई। दरअसल, हाल ही में मुख्यमंत्री योगी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से जिले के आलाअफसरों को संबोधित करते हुए फर्जी लाइसेंस पर हथियार खरीदे जाने की आशंका को लेकर सभी लाइसेंसों के सत्यापन के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

कोट
मुख्यमंत्री ने सभी शस्त्र लाइसेंस के सत्यापन का निर्देश दिया है। इसी दौरान गोरखनाथ, खोराबार और सिकरीगंज थाना क्षेत्र में एक-एक फर्जी लाइसेंस पकड़ में आया। सभी लाइसेंस पर असलहे भी खरीदे जा चुके हैं। कर्मचारियों की भी भूमिका जांची जाएगी।- के. विजयेंद्र पांडियन, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट :
असलहे के फर्जी लाइसेंस का प्रकरण में जिला प्रशासन की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। जांच के बाद ही पता चलेगा कि इस तरह के कितने और मामले हैं। गहराई से जांच कर सभी दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. सुनील कुमार गुप्ता, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed