फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   crime news

शोहदे के आतंक से किशोरी ने छोड़ा स्कूल जाना

Fri, 09 Aug 2019 02:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
crime news
शोहदे के आतंक से किशोरी ने छोड़ा स्कूल जाना
विज्ञापन

चिलुआताल (गोरखपुर)। पुलिस शोहदों पर नकेल कसने के कितने भी जतन करे, नए-नए तरीके अपनाए, जिले में फिलहाल सारी कवायद बेअसर दिख रही है। शोहदे आए दिन महिलाआें, छात्राओं और किशोरियों के साथ छेड़खानी कर उन्हें जलील कर रहे हैं। ताजा मामला चिलुआताल इलाके का है। जहां शोहदे के छेड़खानी और आतंक से आजिज किशोरी ने एक सप्ताह से स्कूल जाना छोड़ दिया है। बृहस्पतिवार भोर में युवक किशोरी के घर में घुस गया और छेड़खानी करने लगा। दुष्कर्म के प्रयास का भी आरोप है। किशोरी के शोर मचाने पर परिवार वालों ने पकड़ लिया तो साथियों को बुलाकर किशोरी के भाई की पिटाई कर दी। आरोप है कि असलहा लहराते हुए जान से मारने की धमकी दी। किशोरी के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

चिलुआताल इलाके के एक गांव की किशोरी नाहरपुर स्थित सरस्वती इंटर कॉलेज मे दसवीं की छात्रा है। कॉलेज आते-जाते उसे एक युवक परेशान करता था। रोजाना की छींटाकशी से तंग किशोरी ने एक सप्ताह से स्कूल जाना बंद कर दिया। इस पर शोहदा एक कदम और आगे बढ़ गया। वह बृहस्पतिवार भोर में किशोरी के घर पहुंच गया किशोरी के शोर मचाने पर घरवालों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौ नंबर पर सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह फरार हो गया। पुलिस के लौटने के बाद आरोपी साथियों के साथ फिर से किशोरी के घर पहुंच गया और उसके भाई की पिटाई कर दी।
विज्ञापन

वर्जन
मामला गंभीर है। किशोरी के पिता ने तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार किया जाएगा।- अरविंद कुमार पांडेय, एसपी नार्थ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed