फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   crime news gorakhpur

11 महीनें में 67 दुष्कर्म के केस दर्ज, 35 निस्तारित

Wed, 04 Dec 2019 01:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
crime news gorakhpur
11 महीने में दुष्कर्म के 67 मुकदमे, 35 में लगी चार्जशीट
विज्ञापन

गोरखपुर। दुष्कर्म, छेड़खानी और शीलभंग जैसे मामलों में पुलिस की विवेचना की रफ्तार काफी धीमी है। पिछले 11 माह में दर्ज मुकदमों की विवेचना में पुलिस अभी आधा दूरी भी नहीं तय कर पाई है। दुष्कर्म के 67 मुकदमे दर्ज हुए हैं। इसमें से 35 में चार्जशीट लगी है। शीलभंग, छेड़खानी और फब्तियां कसने के ज्यादातर मामले लंबित पड़े हैं।
पुलिस की ओर से मिले आंकड़े के अनुसार एक जनवरी से 30 नवंबर 2019 तक दुष्कर्म की कुल 67 घटनाएं हुई हैं। वहीं, शीलभंग व छेड़खानी की 220 और फब्तियां कसने की 11 घटनाएं हुई हैं। ये वे मामले हैं, जिनका पुलिस ने केस दर्ज किया है। इनमें से दुष्कर्म के मामले में 35 मुकदमों की विवेचना पूरी हुई है तो 32 अभी लंबित हैं। शीलभंग व छेड़खानी के मामले में 110 विवेचनाएं निस्तारित हुई हैं। वहीं, 120 मामले लंबित हैं। इसके अलावा फब्तियां कसने के मामलों में मात्र दो में ही विवेचनाएं निस्तारित हुई हैं, नौं लंबित हैं।
विज्ञापन

कई मामलों में पुलिस दर्ज ही नहीं करती केस
छेड़खानी के कई मामलों में तहरीर मिलने के बाद भी पुलिस केस न दर्ज कर सुलह करा देती है। कई मामलों में पुलिस तहरीर नहीं मिलने का हवाला देकर आरोपियों का शांतिभंग में चालान कर पल्ला झाड़ लेती है। इसमें अकेले खोराबार में ही कुछ मामले हैं, जिसमें पुलिस ने छेड़खानी के मामलों में केस दर्ज ही नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता ने बताया कि पुलिस को लंबित विवेचनाएं पूरी करने के लिए कहा गया है। जल्द ही विवेचनाओं को पूरा कर चार्जशीट लगाई जाएगी, ताकि आरोपियों को जल्द सजा दिलाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed