फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   crime news

रामलीला मंचन के लिए आए युवक पर फावड़े से हमला, गंभीर

Sat, 05 Oct 2019 08:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2019 08:00 PM IST
विज्ञापन
crime news
रामलीला मंचन के लिए आए युवक पर फावड़े से हमला, गंभीर
विज्ञापन

हरपुर बुदहट (गोरखपुर)। इलाके के पचौरी गांव में रामलीला के मंचन के दौरान मिली रकम के बंटवारे को लेकर हुए विवार में शनिवार दोपहर साथी कलाकार ने युवक पर फावड़े से हमला कर दिया। घायल को गंभीर हालत में सहजनवां सीएचसी में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आरोपी मौके से फरार हो गया।

सहजनवां के केशवपुर वार्ड नंबर आठ निवासी प्रभुनाथ रामलीला का मंचन करने वाली दल का हिस्सा हैं। वह ढोल बजाने का काम करते हैं। टीम में खजनी के कठइची निवासी सर्वजीत भी शामिल हैं। गांव में पिछले पांच दिनों से रामलीला का मंचन हो रहा है। शुक्रवार रात राम विवाह के मंचन के बाद मिली रकम के बंटवारे को लेकर दोनों में विवाद हो गया। शनिवार सुबह प्रभुनाथ निजी काम से सोनबरसा गांव गए थे। वापस लौटने पर प्राथमिक विद्यालय पचौरी में दोनों के बीच विवाद हुआ। तब मौजूद लोगों ने बीच बचाव कर मामले को शांत करा दिया। दोपहर तीन बजे के करीब प्रभुनाथ सो रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान सर्वजीत ने फावड़े से उन पर हमला कर दिया। शोर सुनकर रामलीला मंडली के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंच गए और घायल को अस्पताल पहुंचाया। प्रभुनाथ के लड़के चंद्रदेव ने थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष हेमेंद्र पांडेय ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है तहरीर को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed