{"_id":"5d20c14a8ebc3e6ce8641386","slug":"crime-gorakhpur-news-gkp3128833142","type":"story","status":"publish","title_hn":"शनिवार को आनी थी बेटी की बारात, गहने और नकदी ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शनिवार को आनी थी बेटी की बारात, गहने और नकदी ले गए चोर
विज्ञापन
घरवाले गेस्ट हाउस गए थे, 32 लाख के गहने-नकदी चोर ले गए
गोरखपुर। कोतवाली के ईस्माइलपुर में शनिवार को एक व्यापारी के घर शादी थी। इससे पहले चोर घर से पांच लाख रुपये और बेटी की शादी के लिए आए करीब 32 लाख के गहने ले गए। गृहस्वामी ने एक चोर को पकड़ने की कोशिश की तो उन्हें पीट कर घायल कर दिया।
ईस्माइलपुर, तकिया निवासी सईद अहमद बर्तन के थोक व्यापारी हैं। उनकी बेटी जिया फातिमा शिक्षिका हैं। उनकी शादी शनिवार को थी। शादी के लिए पास में ही रहमत नगर स्थित एक गेस्ट हाउस बुक था। पांच जुलाई को घर के सभी सदस्य ताला बंद कर हल्दी की रस्म के लिए गेस्ट हाउस गए थे। रात तीन बजे किसी काम से सईद अहमद घर लौटे तो ताला टूटा था। तीन चोर घर से भागते हुए दिखे। उन्होंने एक को दौड़ा कर पकड़ने की कोशिश की तो उसने रॉड से सिर पर हमला कर दिया और भाग गया। इसके बाद सईद ने सूचना पुलिस को दी। सईद के अनुसार चोर, पांच लाख रुपया और शादी के लिए बनवाए गए व कुछ पुराने गहने जिसका वजन करीब 35 तोला था, ले गए। सईद के अनुसार, गहनों की कीमत करीब 32 लाख है। उधर, मोहल्ले के लोगों में चोरी को लेकर आक्रोश है। उनका कहना है कि अबतक इलाके में छह से अधिक चोरियां हो चुकी हैं। पुलिस किसी का भी पर्दाफाश नहीं कर पाई है।
देर शाम संपन्न हुई शादी
शनिवार को व्यापारी के बेटी की शादी संपन्न हुई। हालांकि चोरी के बाद बेटी को ज्यादा उपहार न दे पाने की उदासी घरवालों के चेहरे पर साफ नजर आई।
वर्जन
आसपास का सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। गश्त बढ़ाने का निर्देश दिया गया है। जल्द ही चोरों को पकड़कर घटना का पर्दाफाश किया जाएगा। - वीपी सिंह, सीओ कोतवाली