{"_id":"5d20bfe28ebc3e6ca56c29b6","slug":"crime-gorakhpur-news-gkp3128828100","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी का झांसा देकर ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी का झांसा देकर ठगी
विज्ञापन
नौकरी का झांसा देकर 3.5 लाख की ठगी
हरपुर बुदहट। इलाके के देवरिया गांव के प्रधान के भाई और पुत्र को रेलवे ग्रुप डी में नौकरी दिलाने के नाम पर 3.50 लाख रुपये ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित आरोपी को पकड़कर पुलिस के पास ले गए और तहरीर दी।
प्रधान मुकुंदलाल के मुताबिक उनके भाई और पुत्र ने रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा दी थी। गांव का एक व्यक्ति जो अपनी बाइक पर एनईआर लिख कर चलता है, सात महीने पहले मिला और दोनों को छह लाख रुपये में नौकरी दिलवाने का दावा किया। उसके कहने पर 3.50 लाख दे दिया गया और तैनाती के बाद शेष रुपया देने की बात हुई। रिजल्ट आने पर भाई और पुत्र फेल हो गए। इसके बाद आरोपी गांव छोड़कर फरार हो गया। खोजबीन के बाद उसके संतकबीरनगर के हैंसर बाजार में रहने की सूचना मिली। उसे पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के बाद कार्रवाई की जाएगी।