फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Consumer of lpg cylinder face problem of lack of cylinders

फिर शुरू हुई गैस सिलिंडरों की किल्लत

Sat, 06 Feb 2016 07:44 PM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 06 Feb 2016 07:44 PM IST
विज्ञापन
Consumer of lpg cylinder face problem of lack of cylinders
मार्च महीना करीब आने के साथ ही घरेलू गैस सिलिंडरों की किल्लत बढ़ने लगी हैं। सबसे ज्यादा परेशानी बीपी और एचपी कंपनी के उपभोक्ताओं की हो रही है। इन दोनों कंपनियों की आपूर्ति देहात इलाके में ज्यादा है। मांग बढ़ने और सिलिंडर की आवक न बढ़ाने पर किल्लत शुरू हो गई है। वहीं इंडियन ऑयल के सिलिंडर की आपूर्ति तो सामान्य है। मांग बढ़ने के साथ ही आपूर्ति नहीं बढ़ी तो परेशानी बढ़ना तय हैं।
विज्ञापन


जिले में रोजाना 20 से 22 ट्रक सिलिंडर की आपूर्ति होती है। ठंड में डिमांड बढ़ने के साथ ही इंडियन ऑयल के अफसरों ने पहले से ही तैयारी कर रखी थी, इससे थोड़ी राहत जरूर मिली थी। एजेंसी मालिकों की मानें तो एक उपभोक्ता के कोटे में 12 सिलिंडर सब्सिडी वाले होते हैं। उपभोक्ता इन्हीं सिलिंडरों को पाना चाहते हैं जिस वजह से जरूरत न होने पर भी सिलिंडर की बुकिंग करा रहे हैं। अपने खाते के सिलिंडर अपने करीबियों को दे रहे हैं। हालांकि यह उपभोक्ताओं का हक है। इस वजह से वह जानकर भी कुछ नहीं कर पा रहे हैं। अधिकारी अचानक किल्लत बढ़ने की वजह वह यही बता रहे हैं। वहीं इसकी दूसरी बड़ी वजह कालाबाजारी है।
विज्ञापन


मार्च से पहले सब्सिडी पाने की चाह में बुकिंग कराने वाले कई ऐसे भी उपभोक्ता है जो सिलिंडर लेते नहीं है और हॉकर उनकी डिलिवरी दिखा देता है। ऐसे में उपभोक्ता को सब्सिडी और हॉकर को सिलिंडर के ज्यादा दाम मिल जा रहे हैं। एरिया मैनेजर चेतन पटवारी ने कहा कि मार्च होने की वजह से बुकिंग बढ़ी है मगर सिलिंडरों की किल्लत नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed