फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Congress responsible to form government of BJP in center says mayawati

मायावती ने कांग्रेस पर बोला हमला, बोलीं- केंद्र में भाजपा की सरकार के लिए कांग्रेस जिम्मेदार

Tue, 30 Apr 2019 08:23 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 30 Apr 2019 08:23 PM IST
विज्ञापन
Congress responsible to form government of BJP in center says mayawati
सुप्रीमो मायावती - फोटो : अमर उजाला

बसपा सुप्रीमो मायावती ने मंगलवार को धौरहरा लोकसभा सीट से गठबंधन प्रत्याशी अरशद सिद्दीकी के समर्थन में कस्ता में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोगों का वोट लेती रही, लेकिन काम नहीं किया। ज्यादा समय तक सत्ता में रही और लोगों के साथ जुल्म-ज्यादती होती रही। बाबा साहब की नीतियों का फायदा लोगों को नहीं मिला। इसीलिए जनता ने कांग्रेस को नकार दिया, जिसका फायदा भाजपा को मिला। उन्होंने केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के लिए सीधे तौर पर कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा आरएसएस की संकीर्ण नीतियां लागू कर रही है, जिससे लोगों में नाराजगी है। सभी चौकीदार मिलकर सत्ता नहीं बचा पाएंगे। 2014 के घोषणा पत्र में किए वादों का एक चौथाई भी काम नहीं किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार बढ़ा है, जिससे रक्षा सौदे भी अछूते नहीं हैं। ईडी और सीबीआई का अपने मुताबिक इस्तेमाल करके विरोधी दल के नेताओं को डराया जा रहा है। 
विज्ञापन


उन्होंने कांग्रेस के 72 हजार रुपये देने की घोषणा को प्रलोभन बताया। अपनी जीत का दावा करते हुए कहा कि चार चरणों में गठबंधन के पक्ष में वोट पड़े हैं। वह सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की नीति पर सरकार चलाएंगी। जनसभा में मायावती के भतीजे आकाश आनंद, बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा, बसपा जिलाध्यक्ष रामकुमार चौधरी, सपा जिलाध्यक्ष कयूम खां आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मायावती का हेलीकॉप्टर खराब, दो घंटे करना पड़ा इंतजार 
कस्ता में जनसभा को संबोधित करने के बाद बसपा प्रमुख मायावती का हेलीकॉप्टर अचानक खराब हो गया। ऐसे में मायावती को दो घंटे तक जनसभा में बनाए गए विशेष कक्ष में विश्राम करना पड़ा। 1.25 बजे मायावती ने बोलना शुरू किया और 1.45 पर उनका भाषण खत्म हो गया। इसके बाद उनको मोहनलालगंज की एक जनसभा में जाना था, लेकिन हेलीकॉप्टर की खराबी की वजह से उनको कस्ता में ही रुकना पड़ा। 3.50 बजे दूसरा हेलीकॉप्टर आया, जिससे वह रवाना हुईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed