{"_id":"5d5e5b548ebc3e6c492db60d","slug":"congress-leaders-mother-looted-by-fake-police-officers-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: चेकिंग के बहाने फर्जी पुलिस वालों ने लूट लिए महिला के गहने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: चेकिंग के बहाने फर्जी पुलिस वालों ने लूट लिए महिला के गहने
Fri, 23 Aug 2019 04:18 AM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: Prachi Priyam
Updated Fri, 23 Aug 2019 04:18 AM IST
विज्ञापन
पीड़िता मुस्तरी सिद्दीकी और नकली गहने
- फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर में गुरुवार को बदमाशों ने खुद को पुलिस बता कर सरेआम एक महिला के गहने लूट लिए और फरार हो गए। मामला गोरखपुर कैंट क्षेत्र का है। कांग्रेस नेता परवेज सिद्दकी की मां मुस्तरी सिद्दीकी डा. वाईसी यादव के नर्सिंग होम से वापस अपने घर की ओर लौट रही थीं। इसी दौरान आंबेडकर चौरहे पर दो युवकों ने उन्हें धोखे से फंसा लिया और गहने लूट लिए।
विज्ञापन
मुस्तरी सिद्दीकी रिक्शे पर सवार हो कर शाहपुर स्थित अपने घर जा रही थीं। इसी बीच आंबेडकर चौरहे के पास बाइक सवार दो युवकों ने खुद को पुलिस वाला बता कर रिक्शा और बगल में गुजर रहे साइकिल सवार को रोका।
विज्ञापन
उन्होंने पहले साइकिल सवार को चेक करने का दिखावा करने के बाद उसे जाने के लिए कह दिया। इसके बाद वे महिला के पास आए और उन्हें बताया कि कुछ दिनों पहले संगीता नाम की महिला से लूट हो गई थी। इसके बाद से महिलाओं के गहने पहनकर निकलने पर रोक लगी है।
विज्ञापन
उनके झांसे में आकर उन्होंने हाथ से सोने की चूड़ी, दो अंगुठी और चेन निकल कर उन्हें दे दिया। युवकों ने उनसे गहने ले लिए और कागज में लपेटकर उन्हें लौटा दिए। घर आ कर महिला ने गहने देखे तो उनके होश उड़ गए। युवकों ने कागज में लपेटने के बहाने असली गहने बदल दिए थे और महिला को नकली गहने देकर फरार हो गए थे। बता दें कि यह बीते पंद्रह दिनों के अंदर कैंट क्षेत्र में इस तरह हुई लूट की दूसरी वारदात है।