{"_id":"5cc32c5dbdec22144c194e33","slug":"congress-hand-with-terrorists-says-yogi-adityanath","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी का विपक्षियों पर हमला, बोले- कांग्रेस का हाथ, देशद्रोहियों के साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी का विपक्षियों पर हमला, बोले- कांग्रेस का हाथ, देशद्रोहियों के साथ
Fri, 26 Apr 2019 09:35 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवरिया
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 26 Apr 2019 09:35 PM IST
विज्ञापन
जनसभा को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर करारा हमला बोला है। कहा कि भ्रष्टाचार कांग्रेस के डीएनए में है। अराजकता और भ्रष्टाचार की जननी कांग्रेस का हाथ देशद्रोहियों के साथ है। इसी के अनुरूप उनका घोषणा पत्र भी है। जनता को तय करना है कि वह विकास और सुशासन के लिए मोदी सरकार को चुनेंगे या भ्रष्टाचार और अराजकता के लिए विपक्षियों को वोट करेंगे।
विज्ञापन
राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में भाजपा प्रत्याशी रमापति राम त्रिपाठी के नामांकन सभा में मुख्यमंत्री ने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए फिर से मोदी सरकार बनाने का आह्वान किया। कहा कि हर तरफ जनता में एक ही भाव, एक ही आवाज है। फिर से मोदी सरकार बनाने के लिए लोग एकजुट हैं। इसलिए इस बार जनता खुद चुनाव लड़ रही है। केरल और बंगाल जैसे राज्यों में भी लोग खुलकर भाजपा के समर्थन में आए है। यह बदलाव केंद्र सरकार के कार्यों की बदौलत है। भाजपा गठबंधन देश की 400 सीटें जीतकर सरकार बनाने जा रही है। 400 मनकों की इस माला में एक मोती देवरिया का भी होना जरूरी है। कांग्रेस सरकार के घोटालों का जिक्र करते हुए कहा कि महज चार हजार करोड़ रुपये खर्च कर प्रदेश सरकार ने प्रयागराज में कुंभ का शानदार आयोजन किया, जिसमें 25 करोड़ लोग शामिल हुए। कांग्रेस सरकार ने सिर्फ कॉमनवेल्थ गेम में ही 70 हजार करोड़ रुपये खर्च कर दिए और कई लोग जेल भी गए।
विज्ञापन
कहा कि सबका साथ-सबका विकास के लक्ष्य पर काम कर रही मोदी सरकार ने पांच साल में हर घर तक बिजली, रसोई गैस, आवास, शौचालय, सस्ता उपचार पहुंचाकर नामुमकिन को मुमकिन बनाया है। पांच साल पहले देश के 200 से अधिक जिलों में आतंकवाद-नक्सलवाद का असर था। अब यह सिर्फ 5-6 जिलों तक सिमट गया है। एक मौका और दें, यह पूरी तरह खत्म होगा। सभा में कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद, सांसद सकलदीप राजभर, शरद त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष डॉ. अंतर्यामी सिंह, श्रीराम चौहान आदि मौजूद रहे। संचालन रवींद्र प्रताप मल्ल ने किया।
विज्ञापन