फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   congress give the pririority to parties member in election

‘प्रत्याशियों के चयन में कार्यकर्ताओं को तरजीह’

Mon, 25 Apr 2016 08:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 25 Apr 2016 08:31 PM IST
विज्ञापन
congress give the pririority to parties member in election
गोरखनाथ मंदिर में काग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री से बातचीत करते कांग्रेसी। - फोटो : shivharsh
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री ने कहा है कि 2017 के विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी। चुनावी रणनीतिकार पीके (प्रशांत किशोर) के मार्गदर्शन में पार्टी जमीनी स्तर पर मजबूत हो रही है। प्रत्याशियों के चयन में भी पार्टी के कार्यकर्ताओं को तरजीह दी जाएगी।
विज्ञापन


डॉ. खत्री सोमवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने गोरखनाथ मंदिर पहुंचे थे। इस मौके पर पत्रकारों से अनौपचारिक वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि पीके (प्रशांत किशोर) के मार्गदर्शन में पार्टी की मजबूती का असर प्रदेश में जल्द दिखाई देने लगेगा। इस दौरान डॉ. सैयद जमाल, अरुण अग्रहरी, अनवर हुसैन, मदन त्रिपाठी, प्रदीप पांडेय, अमरजीत यादव, आशुतोष त्रिपाठी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


वहीं इसके पूर्व डॉ. खत्री का कांग्रेसियों ने महानगर अध्यक्ष अरुण अग्रहरी के नेतृत्व में सीहापार हाल्ट पर स्वागत किया। इस दौरान उमेश चंद्र खन्ना, उदयवीर सिंह, बाल मुकुंद चतुर्वेदी, वशिष्ट यादव, संजीव सिंह सोनू, दिलीप कुमार निषाद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोरखनाथ मंदिर में आयोजित कार्यक्रम के बाद डॉ. खत्री नेपूर्व सांसद कमल किशोर कमांडो के निवास जाकर उनकी पत्नी के निधन पर शोक जताया और उन्हें ढांढस बंधाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed