{"_id":"5dec09ba8ebc3e1bf900dc8d","slug":"congrass-leader-nirmala-paswan-forced-by-police-in-protest-gorakhpur-city-news-gkp33237459","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान से पुलिसकर्मियों ने की धक्कामुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान से पुलिसकर्मियों ने की धक्कामुक्की
Sun, 08 Dec 2019 11:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 11:08 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव की घटना को लेकर शास्त्री चौराहे पर सरकार का पुतला फूंकने का प्रयास करते कांग्रेसी।
उन्नाव कांड के विरोध में राज्य सरकार का पुतला फूंकने के दौरान कांग्रेसियों की पुलिसकर्मियों से खूब धक्का-मुक्की और छीना-झपटी हुई। इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों के न होने पर पुरुष पुलिसकर्मियों ने ही कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान को खींच कर दूर हटा दिया। इस पर जिलाध्यक्ष ने काफी नाराजगी जताई। उन्होंने मामले की शिकायत जिलाधिकारी से करने की बात कही है।
उन्नाव में रेप पीड़िता की जलाकर हत्या और लखनऊ में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों पर लाठी चार्ज के विरोध में शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता अध्यक्ष निर्मला पासवान के नेतृत्व में शास्त्री चौराहे पर सीएम का पुतला फूंकने पहुंचे। जैसे ही कांग्रेसियों ने पुतले को आग के हवाले करने की कोशिश की वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने उनसे पुतला छीनना शुरू कर दिया। काफी समय तक पुलिसकर्मियों की कांग्रेसियों से नोकझोंक होती रही। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान को खींचकर वहां से हटा दिया। साथ ही उनसे पुतला छीन लिया।
इसके बाद निर्मला पासवान ने इसपर आपत्ति जताते हुए कहा कि पुरुष पुलिसकर्मियों द्वारा एक महिला को जबरन खींच कर हटाना यह दर्शाता है कि सरकार महिला सुरक्षा के प्रति कितनी गंभीर है।
विज्ञापन
उन्होंने सरकार से मांग की कि महिलाओं पर किसी भी तरह के अत्याचार का तत्काल संज्ञान लें व दोषी को तत्काल दंडित करने का कार्य करें। इस दौरान कुसुम पांडेय, राकेश यादव, चेतना पांडेय, तौकीर आलम, जयंत पाठक, संजीव सिंह सोनू, बादल चतुर्वेदी, अभिजीत पाठक, बृज नारायण शर्मा, विजय सिंह, उषा श्रीवास्तव, तारीक अनवर, विक्रम तिवारी आदि मौजूद रहे।
...और पुतला लेकर भाग गया सिपाही और पीछे-पीछे दौड़ीं जिलाध्यक्ष
प्रदेश सरकार का पुतला फूंकने के दौरान पुलिस की कांग्रेसियों से खूब छीना-झपटी हुई। इस दौरान पुतला दो टुकड़ों में बंट गया। पुलिसकर्मी भी अलग-अलग दो टुकड़ियों में बंटकर इसे छीनने की कोशिश करते रहे। इस दौरान एक पुलिस कर्मी पुतला लेकर भाग खड़ा हुआ। जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान काफी दूर तक उसके पीछे-पीछे दौड़ीं फिर वापस आ गईं।