फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Congeress district cheif has been got responsiblity in delhi nagar nigam election

कांग्रेस जिलाध्यक्ष का बढ़ा कद 

Thu, 13 Apr 2017 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Thu, 13 Apr 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
Congeress district cheif has been got responsiblity in delhi nagar nigam election
कांग्रेस - फोटो : file photo
जिला कांग्रेस कमेटी के विरोध को दरकिनार कर पार्टी आलाकमान ने जिलाध्यक्ष डॉ. सैय्यद जमाल का कद बढ़ा दिया है। उन्हें दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस का पर्यवेक्षक बनाया गया है। इस प्रकरण को जिलाध्यक्ष के विरोधियों के लिए झटके के रूप में देखा जा रहा है। यह पहला मौका है, जब गोरखपुर के किसी कांग्रेसी को दिल्ली नगर निगम के चुनाव में पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी मिली है।
विज्ञापन


गोरखपुर में कांग्रेस दफ्तर विहीन हो गई है। इससे जिले के ज्यादातर कांग्रेसी भड़के हुए हैं। इसी सिलसिले में पूर्व विधायक और जिलाध्यक्ष लालचंद निषाद की अध्यक्षता में एक मीटिंग भी हुई थी। इसमें कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. सैय्यद जमाल के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास किया गया और आरोप लगाया गया कि दफ्तर खाली करने से संबंधित मामले की पैरवी अदालत में जानबूझकर नहीं की गई। इससे कांग्रेस को 55 साल पुराना दफ्तर खाली करना पड़ा। कांग्रेसियों ने जिलाध्यक्ष को हटाने का अभियान भी छेड़ दिया। पूरे मामले की शिकायत कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से भी की गई लेकिन फायदा नहीं हुआ। बुधवार को ही पार्टी आलाकमान ने जिलाध्यक्ष का कद बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया। अब जिलाध्यक्ष विरोधी सदमे में हैं। 
विज्ञापन


लखनऊ में 16 अप्रैल की मीटिंग पर निगाह
दफ्तर विहीन कांग्रेस का मामला 16 अप्रैल को लखनऊ में होने वाली मीटिंग में भी उठ सकता है। इस मीटिंग में सभी जिलाध्यक्ष बुलाए गए हैं लेकिन गोरखपुर के वरिष्ठ कांग्रेसी भी लखनऊ पहुंचने की तैयारी में हैं, जो मामले की शिकायत करेंगे और बताएंगे कि दफ्तर खाली कराने के पीछे साजिश है। इसमें जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी भी शामिल हैं। वहीं, जिलाध्यक्ष डॉ. सैय्यद जमाल का कहना है कि कुछ कांग्रेसियों के आरोप बेबुनियाद हैं। अब पार्टी ने नई जिम्मेदारी दी है। इसका निर्वहन करने को तैयार हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed