{"_id":"57bc5f8e4f1c1bcc59d4f71f","slug":"condustor-has-been-suspended-after-complain-on-149","type":"story","status":"publish","title_hn":"149 पर शिकायत के बाद बैठाया गया परिचालक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
149 पर शिकायत के बाद बैठाया गया परिचालक
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
Updated Tue, 23 Aug 2016 08:07 PM IST
विज्ञापन
up roadways
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे की तर्ज पर अब परिवहन निगम भी यात्रियों की शिकायतों पर संजीदगी बरत रहा है और सुविधाओं को लेकर हर संभव प्रयास कर रहा है। हाल ही में शुरू की गई 149 सेवा पर मिली एक शिकायत पर निगम ने परिचालक पर मौके पर ही कार्रवाई करते हुए इसकी बानगी पेश की है। साथ ही क्षेत्रीय प्रबंधक ने इस हेल्पलाइन का स्टीकर हर बस में लगाने का निर्देश दिया है।
मंगलवार को एक यात्री ने 149 पर शिकायत की कि देवरिया से लखनऊ जाने के लिए परिचालक ने उससे 280 रुपये ले लिए और टिकट 218 का थमा दिया। जब उसने कई बार परिचालक से इस पर आपत्ति जताई तो उसे कोई जवाब नहीं मिला। इस पर उसने 149 नंबर पर फोन कर शिकायत दर्ज कराई। मुख्यालय की तरफ तत्काल एक्शन लेते हुए क्षेत्रीय प्रबंधक सुग्रीव कुमार राय के व्हाट्सएप पर इसकी जानकारी दी गई। क्षेत्रीय प्रबंधक ने देवरिया डिपो के एआरएम को मामले की जांच का आदेश दिया। जांच के बाद चलती बस में ही परिचालक को अग्रिम आदेश तक ड्यूटी से हटा दिया गया है।
विज्ञापन
यात्री सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर और व्हाट्सएप नंबर जारी कर दिया गया है। इस पर यात्री अपनी शिकायत और सुझाव दोनों दर्ज करा सकते हैं। यात्रियों की शिकायत को गंभीरता से लेकर तत्काल उस पर कार्रवाई की जाएगी।
- सुग्रीव कुमार राय, क्षेत्रीय प्रबंधक

यहां दर्ज कराएं शिकायत
यात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज की ओर से 149 हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। इसके साथ ही आरएम ने भी अपना व्हाट्सएप नंबर 9415049688 सार्वजनिक कर दिया है। रोडवेज बस में सफर के दौरान अगर यात्री को किसी तरह की कोई कमी दिखती है तो वह हेल्पलाइन नंबर 149 के साथ ही आरएम के व्हाट्सएप पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।