फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Condidates gave detail of money spent during election

ज्यादा खर्च कर हारे राहुल, कम खर्च में जीते संत

Fri, 14 Apr 2017 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 14 Apr 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
Condidates gave detail of money spent during election
डेमो प‌िक - फोटो : amar ujala
विधानसभा चुनाव 2017 में हुए खर्च का पूरा ब्यौरा निर्वाचन आयोग को भेज दिया गया है। अंतिम आकलन करने आए व्यय प्रेक्षक भी लौट चुके हैं। पूरे चुनाव के दौरान सबसे ज्यादा 24 लाख रुपये खर्च कर सदर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी राणा राहुल सिंह चुनाव हार गए, जबकि सबसे कम 10 लाख रुपये खर्च कर खजनी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी संत प्रसाद ने दूसरी बार जीत हासिल की।
विज्ञापन


निर्दल प्रत्याशियों में खर्च करने में सबसे आगे पिपराइच विधानसभा सीट की प्रत्याशी व पूर्व मंत्री की पत्नी अनीता जायसवाल रहीं। उन्होंने 17.26 लाख रुपये खर्च किए, हालांकि उन्हें भी हार का सामना करना पड़ा। वहीं जिले की सभी विधानसभाओं से चुनाव लड़ने वाले 127 प्रत्याशियों में से चौरीचौरा के पांच निर्दल प्रत्याशियों ने खर्च का ब्यौरा ही नहीं दिया। इनमें अमर पासवान, दयाशंकर निषाद, सर्वदानंद, वीरेंद्र विक्रम सिंह तथा सुरेश शामिल हैं। सीटीओ अजय सोनकर ने बताया कि सभी के खिलाफ निर्वाचन आयोग को रिपोर्ट भेज दी गई है। 
विज्ञापन


विधानसभा, प्रत्याशी और खर्च का विवरण

कैंपियरगंज
फतेह बहादुर सिंह (भाजपा)- 11.35 लाख
चिंता यादव (सपा)-12.10 लाख
आनंद निषाद (बसपा)- 8.75 लाख
गोरख सिंह (रालोद)- 10.19 लाख

पिपराइच
महेंद्र पाल सिंह (भाजपा)- 15.54 लाख
अमरेंद्र निषाद (सपा)- 14.37 लाख
आफताब आलम (बसपा)-14.97 लाख
अनीता जायसवाल (निर्दल)- 17.26 लाख

शहर
डॉ राधा मोहनदास अग्रवाल (भाजपा)-12.05 लाख
राणा राहुल सिंह (कांग्रेस)-24.42 लाख
जनार्दन चौधरी (बसपा)-13.68 लाख

ग्रामीण
विपिन सिंह (भाजपा)-16.25 लाख
विजय बहादुर यादव (सपा)-14.94 लाख
राजेश पांडेय (बसपा)-15.73 लाख

सहजनवां
शीतल पांडेय (भाजपा)-11.61 लाख
यशपाल रावत (सपा)-9.80 लाख
देव नारायण उर्फ जीएम सिंह (बसपा)-11.28 लाख

खजनी
संत प्रसाद (भजापा)-10.50 लाख
कमांडो कमल किशोर (कांग्रेस)-19.32 लाख 
राजकुमार (बसपा)- 13.51 लाख
रूपावती बेलदार (सपा)-9.15 लाख

चौरीचौरा
संगीता यादव (भाजपा)-16.65 लाख
मनुरोजन यादव (सपा)-12.85 लाख
जय प्रकाश निषाद (बसपा)-23.20 लाख

बांसगांव
विमलेश पासवान (भाजपा)-18.86 लाख
शारदा देवी (सपा)-18.41 लाख
धर्मेंद्र कुमार (कांग्रेस)12.49 लाख

चिल्लूपार
राजेश त्रिपाठी (भाजपा)-20.49 लाख
रामभुआल निषाद (सपा)13.61 लाख
विनय शंकर तिवारी (बसपा)-13.66 लाख
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed