फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Complained against doctors of negligence in patient death matter started ruckus at Gorakhpur

मरीज की मौत पर बवाल, सीसी टीवी कैमरा बंद कर तीमारदारों को दौड़ाकर पीटा

Sat, 20 Apr 2019 06:26 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: राजेश सैनी Updated Sat, 20 Apr 2019 06:26 PM IST
सार

-पैडलेगंज स्थित नर्सिंग होम में डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप
-डॉक्टर समेत दो नामजद पर डकैती, मारपीट, गैर इरादतन हत्या का केस
-तीमारदारों का आरोप, डॉक्टर के कहने पर बाहरी लोगों ने कैमरा बंद कर पीटा

विज्ञापन
Complained against doctors of negligence in patient death  matter started ruckus at Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

गोरखपुर में कैंट इलाके के पैडलेगंज स्थित राजवंशी न्यूरो एंड मल्टी स्पेशियालिटी नर्सिंग होम में मरीज की मौत पर शनिवार की सुबह बवाल हो गया। तीमारदार डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। आरोप है कि डॉक्टर ने गलती मानने या समझाने की जगह बाहरी लोगों को बुला लिया और फिर महिला समेत चार तीमारदारों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। 

विज्ञापन


इतना ही नहीं मारपीट के दौरान अस्पताल प्रशासन ने सीसी टीवी कैमरा भी बंद करा दिया ताकि घटना का सबूत ना मिल सके। महिलाओं के साथ मारपीट करने वाले आरोपी भागते समय उनके गले से सोने की चेन और 17 हजार रुपए से भरा बैग लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन


उधर, अस्पताल के बाहर भीड़ देखकर उधर से गुजर रहे आईजी के पीआरओ की सूचना पर कैंट पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। यहां पर फिर परिजनों ने जिंदा होने की बात बोलते हुए हंगामा शुरू कर दिया। हालांकि जांच में मौत की पुष्टि हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मृतक सचिन के भाई अमित की तहरीर पर नर्सिंग होम मालिक डॉ. अजय सिंह, अंशुमान सिंह और अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। झंगहा के मीठा बेल गांव निवासी हनुमान दूबे के छोटे पुत्र सचिन (30) शहर के एक प्राइवेट कंपनी में काम करते थे।

14 अप्रैल को सचिन बाइक से इंजीनियरिंग कॉलेज की ओर जा रहे थे और सांड आने की वजह से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बड़े भाई अमित के मुताबिक सरकारी अस्पताल में प्राथमिकी इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए राजंवीश नर्सिंग होम में ले आए। 

शुक्रवार को आईसीयू में ही मरीज ने जूस पिया और उसकी सेहत में सुधार भी था। जिसके बाद डॉक्टर ने शनिवार को वार्ड में शिफ्ट करने को कहा था। शनिवार की सुबह 7:30 बजे सचिन की तबीयत अचानक खराब हो गई। 

बुलाने पर भी सीनियर डॉक्टर नहीं आए और फिर सचिन की मौत हो गई। इस पर सिर्फ डॉक्टर से ना आने की वजह पूछी गई तो वह गुस्से में आ गए। थोड़ी देर बाद ही अंशुमान सिंह और उनके साथी आए और अस्पताल से बाहर जाने को बोला।

डॉक्टर से बात होने की बात पर वह बोले की कैमरा बंद करा दो। फिर चाची कुसुम दूबे, संध्या पांडेय, चंदन तिवारी, संजय तिवारी को दौड़ाकर मारने लगे। मारपीट से अस्पताल में अफरा-तफरी फैल गई।

डॉक्टर समेत दो पर नामजद और अज्ञात के खिलाफ गैर इरादतन हत्या, मारपीट, धमकी, छेड़खानी और डकैती की धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। सीसी टीवी कैमरे की भी जांच की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत की वजह स्पष्ट होगी। -रवि राय, इंस्पेक्टर, कैंट

मरीज के सिर में गंभीर चोट थी। इलाज में लापरवाही नहीं हुई है। मरीज के मौत पर परिजनों ने स्टाफ से गाली गलौच किया जिस पर स्टाफ ने भी कुछ बोल दिया होगा। मारपीट जैसी कोई घटना नहीं हुई है। अस्पताल में सीसी टीवी कैमरा लगा है।- डॉ. अजय कुमार सिंह, संचालक, राजवंशी नर्सिंग होम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed