फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Compensation for dry land will have to given within 15 days, says cheif seceratory

15 दिन में बांटना होगा सूखे का मुआवजा

Wed, 04 May 2016 07:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Wed, 04 May 2016 07:56 PM IST
विज्ञापन
Compensation for dry land will have to given within 15 days, says cheif seceratory
सूखे खेत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सूबे के मुख्य सचिव आलोक रंजन ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये गोरखपुर मंडल में सूखे के लिए मिले मुआवजे के वितरण की समीक्षा की। इस दौरान वितरण में सुस्ती पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए 15 दिन के भीतर मुआवजे की पूरी रकम बांटने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने दो टूक शब्दाें में कहा कि किसी भी दशा में किसानों को दिए जाने वाले मुआवजे की रकम वापस न हो। इसके लिए लेखपाल उनके बैंक खातों की जांच कर लें। कहीं कोई दिक्कत हो तो उसे दूर कर लिया जाए। उन्होंने एसडीएम को लेखपालों क ी निगरानी करने को कहा। साथ ही चेताया कि अगर किसानों को कोई समस्या होती है तो लेखपाल और एसडीएम दोनों ही जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन


बता दें कि पिछले साल पड़े सूखे से हुए नुकसान से किसानों को राहत दिलाने के लिए मंडल को करीब 2.47 अरब रुपये मिले हैं। इनमें देवरिया को सबसे ज्यादा 120.34 करोड़, जबकि गोरखपुर को 101.58 करोड़ और कुशीनगर को 27.88 करोड़ रुपये मिले हैं। यह रकम मिले करीब पखवारे भर का समय बीतने को है मगर मुआवजे के वितरण में अभी तेजी नहीं आ सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक वितरण में देवरिया सबसे फिसड्डी पाया गया, जबकि सबसे ज्यादा रकम वहीं के लिए जारी की गई है। यह स्थित तब है जब कमिश्नर पी. गुरुप्रसाद लगातार वितरण में तेजी लाने को लेकर दबाव बनाए हुए हैं। उन्होंने खुद करीब सप्ताह भर पहले सभी डीएम को फोन कर मुआवजा बांटने में तेजी लाने का निर्देश दिया था। वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान प्रशासन की तरफ से कमिश्नर, डीएम ओएन सिंह के अलावा सभी एसडीएम मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed