{"_id":"5851a4104f1c1bad5d64aeb2","slug":"commissioner-warn-to-cmo-for-lazy-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम की धीमी रफ्तार पर सभी सीएमओ को चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम की धीमी रफ्तार पर सभी सीएमओ को चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Thu, 15 Dec 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
कमिश्नर सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते कमिश्नर अनिल कुमार।
- फोटो : Shivharsh Dwivedi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएचएम के तहत स्वास्थ्य महकमे में होने वाले कामों की रफ्तार धीमी पाए जाने पर कमिश्नर ने जहां पैक्सफेड के अधिशासी अभियंता से जवाब तलब किया है वहीं मंडल के सभी जिलों के सीएमओ को चेतावनी दी है। गोरखपुर जिला अस्पताल में फंड मिलने के बाद भी डायलिसिस यूनिट का निर्माण नहीं शुरू होने पर भी कमिश्नर ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हिदायत दी कि अगर जल्द काम नहीं शुरू हुआ तो कार्रवाई तय है।
कमिश्नर बुधवार को मंडल के विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जो भी निर्माण कार्य पूरे कर लिए गए हैं, उनका 19 दिसंबर तक उद्घाटन कर दिया जाए। उन्होंने संयुक्त निदेशक शिक्षा को निर्देश दिया कि 19 दिसंबर को होने वाले लैपटॉप वितरण कार्यक्रम के पहले विद्यार्थियों की सूची का सत्यापन कर लें। लोहिया आवास की अपेक्षित प्रगति न होने पर अफसरों ने बताया कि विधायकों की संस्तुति और पात्रता की जांच में विलंब के चलते कुछ आवास लंबित है। सभी आवासों के निर्माण के लिए धन उपलब्ध करा दिया गया है।
क्लीन स्कूल, ग्रीन स्कूल के तहत मंडल में चयनित 10 स्कूलों में भी काम नहीं पूरा होने पर कमिश्नर ने शिक्षा विभाग के अफसरों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जल्द काम पूरा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
बैठक में डीएम गोरखपुर संध्या तिवारी, डीएम महराजगंज वीके सिंह, डीएम कुशीनगर शंभू कुमार, सभी सीडीओ, उप निदेशक अर्थ एवं संख्या एए अंसारी समेत कई अफसर मौजूद रहे।