फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Commissioner checked salery of all ARTO

कमिश्नर ने सभी एआरटीओ का वेतन रोका

Tue, 20 Dec 2016 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Tue, 20 Dec 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
Commissioner checked salery of all ARTO
संभागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक में मौजूद कमिश्नर। साथ मे डीएम ,एसपी ट्रैफिक। - फोटो : Shivharsh Dwivedi
टैक्स न जमा करने वाले 100 वाहनों का सर्वे नहीं करने पर कमिश्नर अनिल कुमार ने सभी एआरटीओ का वेतन रोकने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि जब इन वाहनों का सर्वे न हो जाए तब तक उनके वेतन रोके रखा जाए। उन्होंने यह कार्रवाई सोमवार को संभागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक के दौरान की।
विज्ञापन


कमिश्नर ने प्राधिकरण की पिछली बैठक में ही इन वाहनों का सर्वे कर संबंधित से टैक्स जमा कराने को कहा था। बावजूद इसके अफसरों ने इसमें कोई रुचि नहीं दिखाई। सोमवार की समीक्षा के दौरान जब कमिश्नर ने प्रगति पूछी तो अफसर बगले झांकने लगे। इससे खफा कमिश्नर ने वेतन रोकने का आदेश दिया। बैठक के दौरान उन्होंने जनपद में सिटी बस चलाने के लिये कार्य योजना बनाने के लिए कहा। उन्होंने आरटीओ को निर्देश दिया कि वे रूट और संचालन के डीएम और एडीएम  के साथ बैठक कर विस्तृत योजना बनाएं।
विज्ञापन


इसी तरह कमिश्नर ने टैंपो की पार्किंग के लिए स्थान चिह्नित करने और वहीं पर पार्किंग कराने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान उन्होंने 24 ट्रक, 6 टैक्सी तथा 8 आटो रिक्शा सहित 38 वाहनों का परमिट निरस्त करने के भी निर्देश दिए। बैठक में डीएम संध्या तिवारी समेत परिवहन विभाग के कई अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed