{"_id":"57cdd68f4f1c1b1c56317aca","slug":"coined-city-ganpti-bappa-moriya","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘गणपति बप्पा मोरिया’ से गूंजा शहर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘गणपति बप्पा मोरिया’ से गूंजा शहर
gorakhpur
Updated Tue, 06 Sep 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
गणेश पूजा महोत्सव सिध्दि विनायक समिति द्वारा पाण्डेय हाता में स्थापित गणेश प्रतिमा।
- फोटो : shivharsh
गणेश चतुर्थी का पर्व सोमवार को शहर में श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के वातावरण में धूमधाम से मनाया गया। चतुर्थी से शुरू हुए गणेश महोत्सव को लेकर शहर में खासा उत्साह देखा गया। शहर के विभिन्न स्थानों पर पूरे विधि-विधान से भगवान गणपति की प्रतिमाओं की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। इस दौरान माहौल ‘गणपति बप्पा मोरियाके जयकारों से गूंज उठा। सात से दस दिन तक चलने वाले इस महोत्सव के पहले दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ प्रतिमा स्थलों पर उमड़ी। लोगों ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की और बेहतर जीवन की मंगल कामना की।
नरसिंहपुर कच्ची बाग के काली मंदिर में दस दिवसीय गणेश महोत्सव की धूमधाम से शुरुआत हुई। श्रीश्री गणेश पूजा महोत्सव संस्था की ओर से महोत्सव के पहले दिन 20 फीट की भव्य गणेश प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। इस दौरान आसपास के मोहल्ले लोग बड़ी संख्या में वहां मौजूद रहे। यहां देर रात तक मेले जैसा माहौल बना रहा। इस दौरान वहां मनीष जैन, द्वारिका, किशन चन्द, मनोज, महेश खेमका, बनवारी लाल, मुकेश, जितेंद्र, जवाहर, आदित्य, लालमन, मनीष, राजू, राजेश, संतोष, सुनील कुशवाहा आदि मौजूद रहे। घासी कटरा के दुर्गा मंदिर में मुंबई से आई गजानन की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा गणपति आरती के साथ हुई।
यहां भगवान गजानन की 12 फीट चमचमाती भव्य प्रतिमा को देख लोग हर्षित हो उठे। यहां प्रतिमा का आकर्षण गणपति का कृत्रिम आभूषणों से शृंगार है। इस अवसर पर पूजा समिति पंकज गुप्ता, सीताराम जायसवाल, संजय जायसवाल, सुधाकर मोदनवाल, विजय कसेरा, सुनील अग्रहरी, अजय जायसवाल की उपस्थिति महत्वपूर्ण रही। किराना मंदिर की गणेश प्रतिमा को सिक्कों से सजाया गया है, जिसे देखने के लिए अभी से भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। शहर के अन्य स्थानों पर स्थापित गणेश प्रतिमाओं के आसपास भी मेले जैसा माहौल देखा गया।