फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   cm yogi meet to people

सबसे मिले और सबकी सुनीं

Sun, 30 Apr 2017 08:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 30 Apr 2017 08:03 PM IST
विज्ञापन
cm yogi meet to people
सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर कार्यालय में फरियादियों की समस्याएं सुनी और निस्तारण का आश्वासन दिया।
सीएम बनने के बाद गोरखनाथ मंदिर में अपने दूसरे प्रवास के दौरान योगी आदित्यनाथ ने सबसे ज्यादा वक्त फरियादियों के बीच बिताया। योगी न सिर्फ फरियादियों से मिले बल्कि उनकी बातें भी सुनीं और न्याय का भरोसा दिया। योगी से मिलने के बाद फरियादियों के चेहरे खिल उठे, उनके चेहरे का भाव बता रहा था कि जिस न्याय की उम्मीद में वे अफसरों के बीच भटक रहे थे, सीएम की पहल पर उनकी समस्याएं जल्द हल हो जाएंगी। 
विज्ञापन


मंदिर में रविवार को दो बार सीएम ने लोगों से मुलाकात की और उनकी बातों को सुना। सुबह करीब पौने सात बजे से साढ़े सात बजे तक योगी दरबार में फरियादियों ने अपनी बातों को रखा। सैकड़ों लोगों से मिलने के बाद सीएम अपने कक्ष में चले गए। इसके बाद 10.45 बजे वे फरियादियों से मिलने कार्यालय में आए। इस दौरान तक मंदिर गेट पर भारी भीड़ लग चुकी थी। गोरखपुर, बस्ती मंडल के अलावा आजमगढ़, श्रावस्ती, गाजीपुर, मऊ आदि इलाकों से भारी संख्या में आए फरियादी सीएम से मिलने की मांग कर रहे थे। सुरक्षाकर्मियों और मंदिर प्रबंधन के लोगों ने मेन गेट पर ही फरियादियों से उनके मांगपत्र को ले लिया। अंदर दाखिल सभी फरियादियों से मिलने के बाद जब सीएम को पता चला कि बाहर भी कुछ लोग उनका इंतजार कर रहे हैं तो उन्होंने सबको बुलाने को कहा। इसके बाद करीब एक घंटे तक खड़े होकर सभी फरियादियों से मिले, उनकी समस्याओं को सुना और मांगपत्र को लेकर अधिकारियों से एक्शन करने का निर्देश दिया। करीब दोपहर 12.20 बजे जब सभी फरियादी से मिले लिए तो वे सलेमपुर में कार्यक्रम में भाग लेने रवाना हो गए।
विज्ञापन

बेटे को खोजें, कहते-कहते गश खाकर गिरी महिला

गोरखनाथ मंदिर के मेन गेट पर सीएम से मिलने आई बिछिया मोहल्ले की पूजा और उसकी मां पुलिस अधिकारियों से बार-बार कह रही थीं कि उनके बेटे को खोजें साहब। मुझे सीएम से मिलना है जाने दें। कड़ी धूप में मां चक्कर खाकर गिर पड़ी। बेटी ने किसी तरह संभाला। सभी फरियादी अधिकारियों से कहने लगे कि महिला और बेटी को जाने दें। उनकी किस्मत अच्छी थी कि सीएम ने फरियादियों को खुद ही बुला लिया तो पूजा और उसकी मां ने बेटे के गायब होने बात बताई। सीएम ने आश्वस्त किया कि पुलिस आपके बेटे को खोजेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed