फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   cm yogi in gorakhpur

राप्ती में गिरने वाले शहर के 15 नाले टैप कराएं : योगी

Sun, 07 Jul 2019 02:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
cm yogi in gorakhpur
राप्ती पर निर्माणाधीन घाट का माडल देखते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
राप्ती में गिरने वाले शहर के 15 नाले टैप कराएं : योगी
विज्ञापन

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राप्ती नदी में गिरने वाले शहर के 15 नालों को बंद करने का निर्देश दिया है। यह जिम्मेदारी कमिश्नर जयंत नार्लीकर और जिलाधिकारी के. विजयेंद्र पांडियन को दी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नदियों को संरक्षित करने का काम चल रहा है। नालों के गंदे पानी से प्रदूषण बढ़ता है। उन्होंने बंधे से घाट तक सीसी रोड बनवाने का भी निर्देश दिया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार की देरशाम राप्ती के तट पर बनने वाले घाट का निरीक्षण किया। यह घाट 18.69 करोड़ रुपये की लागत से बनवाया जा रहा है। एक-एक निर्माण कार्य के बारे में सिंचाई विभाग के अभियंताओं से जानकारी भी ली। मुख्यमंत्री को अभियंताओं ने बताया कि मार्च तक घाट पर हो रहे सभी कार्य पूरे कर लिए जाएंगे। इस बीच सीएम ने वहां पर लग रहे पत्थरों की तारीफ की।
विज्ञापन

घाट पर 100 मीटर लंबा व 78 मीटर चौड़ा प्लेटफार्म, सीढ़ियां बनाई जा रही हैं। प्लेटफार्म पर 5 राजस्थानी छतरी लगेगी। एक छतरी के नीचे 15 लोग बैठ सकते हैं। सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता एके सिंह व अधीक्षण अभियंता दिनेश सिंह ने छतरी की फोटो भी मुख्यमंत्री को दिखाई। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने नदी में मिट्टी के ढेर के बारे में पूछा। इसपर बताया गया कि उसके नीचे प्लेटफार्म बना है। जंजीर लगी है। इसकी मदद से आसानी से स्नान कर सकेंगे। घाट पर बने प्लेटफार्म और उसकी सीढ़ियों को देखने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि प्लेटफार्म को 50 मीटर और पूरब तरफ बढ़ाना चाहिए। इससे शवदाह गृह को भी जोड़ा जाना चाहिए। शवदाह गृह का काम नगर निगम की तरफ से कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामघाट के बारे में ली जानकारी
सीएम जब नदी के किनारे सीढ़ियों पर खड़े होकर इधर का नजारा देख रहे थे तब उन्होंने राम घाट के बारे में भी जानकारी सिंचाई विभाग के अभियंताओं से ली। उन्हें बताया गया कि उस पार ठीक इसके सामने 100 मीटर लंबा तथा 60 मीटर चौड़ा राम घाट बनाया जा रहा है। इसके निर्माण पर करीब 24.84 करोड़ रुपये खर्च होंगे। दोनों तरफ घाट के साथ छतरी और हाईमास्ट लाइट लगाई जाएगी। इसका नजारा भी अद्भुत होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed