फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi Adityanath to visit Gorakhpur today, review of PM Modi preparations for rally

महराजगंज पहुंचे सीएम योगी, शहीद पंकज त्रिपाठी के घरवालों से की मुलाकात

Sun, 17 Feb 2019 03:49 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 17 Feb 2019 03:49 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath to visit Gorakhpur today, review of PM Modi preparations for rally
सीएम योगी ने मुंडेरवा चीनी मिल का निरीक्षण किया - फोटो : अमर उजाला

दो दिवसीय (17, 18 फरवरी) दौरे पर गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को पिपराइच चीनी मिल का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मिल चालू होने से पिपराइच के साथ ही आसपास के जिलों के 40 हजार किसानों को फायदा मिलेगा। प्रत्यक्ष और प्रत्यक्ष रूप से करीब 5500 लोगों को रोजगार मिल जाएगा। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चीनी मिल का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। उद्घाटन के बाद ही मिल का ट्रायल शुरू हो जाएगा। मार्च मध्य से गन्ना पेराई शुरू होगी। क्षेत्र में अभी चार से पांच लाख टन गन्ना की पेराई होनी है।

विज्ञापन


रोजाना 50 हजार क्विंटल गन्ना की पेराई
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिपराइच चीनी मिल से रोजाना 50 हजार क्विंटल गन्ना की पेराई होगी। जरूरत पड़ी तो रोजाना की पेराई क्षमता बढ़ाकर 75 हजार क्विंटल की जाएगी। मिल आधुनिक सुविधा संसाधनों से लैस है। जीरो लिक्विड डिस्चार्ज की व्यवस्था है। इससे प्रदूषण नहीं होगा। शुगर मिल के आसपास गंदगी नहीं रहेगी।
विज्ञापन


चीनी होगी खास
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिपराइच मिल में सल्फर लेस और रिफाइंड चीनी तैयार की जाएगी। ऐसी चीनी दुनिया के कई देशों में पसंद की जाती है।

एथेनाल के साथ बिजली उत्पादन भी
मुख्यमंत्री ने कहा कि गन्ना से ही एथेनॉल बनाया जाएगा। इससे मिल घाटे में नहीं जाएगी। गन्ना किसानों को समय से भुगतान मिल सकेगा। 27 मेगावाट बिजली का उत्पादन भी होगा। मुख्यमंत्री ने किसानों से उन्नत प्रजाति के गन्ना रोपाई की अपील की। साथ ही कहा कि तकनीक युक्त खेती करें ताकि पर्याप्त गन्ना की पैदावार हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed