फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi Adityanath says Narendra Modi gives speeche at Kushinagar Imran sweats in Pakistan

मोदी कुशीनगर में भाषण देते हैं तो पाक में इमरान को पसीना आता है: सीएम योगी

Tue, 14 May 2019 06:19 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुशीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुशीनगर Published by: राजेश सैनी Updated Tue, 14 May 2019 06:19 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath says Narendra Modi gives speeche at Kushinagar Imran sweats in Pakistan
CM Yogi in kushinagar

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कुशीनगर के हाटा में कहा कि मोदी है तो मुनकिन है। यह नारा ऐसे ही देश नहीं बोल रहा है। कांग्रेस की सरकार जब देश में थी तो पाक आतंकी हमारे वीर सैनिकों के सिर काटकर ले जाते थे, लेकिन अब मोदी की अगुवाई का नया भारत है। मोदी कुशीनगर की धरती पर भाषण देते हैं और उधर पाक में इमरान खान को पसीना आता है कि पता नहीं कब भारत हमला कर दे।

विज्ञापन


वह हाटा के श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज के मैदान में भाजपा की विजय संकल्प रैली को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने 25 मिनट के अपने संबोधन में वर्तमान भारत के गौरव से भीड़ का परिचय कराया। सीएम बोले कि एक समय था, जब दुनिया का कोई देश भारत के साथ खड़ा नहीं होता था, लेकिन आज मोदी की वजह से भारत विश्व की एक शक्ति बनकर उभरा है। इससे कोई इंकार नहीं कर सकता।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जो अजहर मसूद कांग्रेस की सरकार में आए दिन भारत में आतंकी घटनाओं को अंजाम दिलाता था, लेकिन उसे कोई आतंकी भी नहीं कह पाता था। आज मोदी की वजह से वैश्विक आतंकी घोषित हो चुका है और दुनिया भर में उसकी संपत्ति जब्त हो रही है। अब वह दिन दूर नहीं जब वह भी ओसामा बिन लादेन की तरह मारा जाएगा। यह सब मुमकिन हुआ है मोदी की वजह से।
विज्ञापन
विज्ञापन


योगी ने उत्तर प्रदेश में सपा, बसपा और रालोद गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग अपनी सरकार के रहते गरीबों को मकान नहीं दिला पाए, लेकिन अपने और परिवार के लिए राजा महाराजाओं की तरह से महल जरूर बना लिए। दलितों और गरीबों की बात करने वाली बहनजी ने भी गरीबों का मकान बनवाने की जगह पर खुद के लिए हवेली बनाई। यही काम बबुआ ने भी किया, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने जब उनकी हवेलियों को खाली कराया तो वह टोटी ही निकाल ले गए।

योगी ने अपने संबोधन में अखिलेश को टोटी चोर भी कहा। उन्होंने कहा कि उनकी दो साल की सरकार के दौरान कहीं दंगा नहीं हुआ। उन्होंने मायावती पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सुरक्षा का इससे अधिक एहसास और क्या हो सकता है कि बहनजी को बबुआ के जिन गुंडों से सबसे अधिक खतरा होता था, आज मोदी की वजह से उनके मंच पर ही भाषण दे रही हैं और अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रही हैं।

उन्होंने कांग्रेस को भ्रष्टाचार की जड़ बताते हुए कहा कि कांग्रेस को देश में निष्ठा नहीं है। उनकी निष्ठा तो अगस्ता हेलिकॉप्टर डील के दलाल रहे इटली के उनके मामा मिशेल और काका कात्रोची में है। कात्रोची तो भगवान को प्यारे हो गए, लेकिन मामा मिशेल को मोदी इटली से कान पकड़कर भारत लाए हैं और वे एक-एक राज उगल रहे हैं।

योगी ने अपने भाषण के दौरान प्रयागराज में कुंभ के दौरान प्रधानमंत्री के उस कार्य का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने सफाई कर्मचारियों के पैर धोकर एक संदेश देने का कार्य किया था कि लोकतंत्र में कोई छोटा-बड़ा नहीं होता है। योगी ने कहा कि उस घटना को देखकर लोगों को द्वापर युग की याद आ गई।

अंत में उन्होंने 19 तारिख को मोदी के नाम पर राष्ट्र की सुरक्षा और सभी के सम्मान व विकास के नाम पर भाजपा को वोट देने की अपील की और उनसे हामी भरवाई। सीएम करीब एक घंटा हाटा में रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed