{"_id":"5c9458e5bdec22142e74a348","slug":"cm-yogi-adityanath-rally-in-gorakhpur-on-march-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"योगी आदित्यनाथ 26 मार्च को करेंगे चुनावी शंखनाद, गोरखपुर में करेंगे जनसभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी आदित्यनाथ 26 मार्च को करेंगे चुनावी शंखनाद, गोरखपुर में करेंगे जनसभा
Fri, 22 Mar 2019 09:13 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Fri, 22 Mar 2019 09:13 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 26 मार्च को गोरखपुर दौरे पर उपस्थित रहेंगे। सीएम योगी यहां एक सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम में करीब 10 हजार लोगों के आने की संभावना बनाई जा रही है।
इसी तरह गोरखपुर और बस्ती मंडल के सात जिलों में भी सम्मेलन होंगे। हर सम्मेलन में यूपी सरकार के मंत्री हिस्सा लेंगे। भाजपा की गोरखपुर क्षेत्र इकाई में 13 लोकसभा सीटें हैं। 2014 के चुनाव में भाजपा ने इस क्षेत्र1 की 12 सीटें जीती थीं।
इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन दिवसीय दौरे पर बुधवार को गोरखपुर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली के पर्व पर गुरुवार को गोरखपुर के घंटाघर से भगवान नरसिंह की शोभा यात्रा को रवाना किया। उन्होंने गोरक्षपीठाधीश्वर भगवान नरसिंह की आरती करने के बाद जमकर होली खेली। सीएम योगी ने मंच से लोगों पर फूल बरसाए, इसके बाद अबीर और गुलाल उड़ाया।
विज्ञापन
इस दौरान आसपास में बने घरों की छतों से रंग बरसाए गए। आरएसएस की तरफ से आयोजित शोभायात्रा के कार्यक्रम में सीएम योगी ने शिरकत की। इसके बाद सीएम ने भगवान नरसिंह की आरती की, इस दौरान सीएम योगी ने मंच से लोगों को संबोधित किया और होली की शुभकामनाएं दी।

इसके बाद शोभा यात्रा घंटाघर से रवाना हुई। सैकड़ों लोगों इस यात्रा में शिरकत की थी। यात्रा घंटाघर से निकलकर मदरसा चौक, लालडिग्गी, मिर्जापुर, घासी कटरा, जाफरा बाजार, चरण लाल चौक, आर्यनगर, बक्शीपुर, नखास चौक, रेती चौक होते हुए वापस घंटाघर लौट कर खत्म हुई।