फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM says, 27 lakhs poor people will get their home in three years

तीन साल में सूबे के 27 लाख गरीबों को आवास  

Sat, 27 May 2017 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 27 May 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
CM says, 27 lakhs poor people will get their home in three years
एमपी इंटर कॉलेज में आयोजित जनसभा में सीएम का स्वागत करते भाजपाई। - फोटो : Amar Ujala
केंद्र की मोदी सरकार के तीन साल पूरे होने पर एमपी इंटर कॉलेज में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत तीन साल के भीतर सूबे के 27 लाख गरीबों को आवास मुहैया कराए जाएंगे। इसी महीने पांच लाख आवास की शृंखला की शुरुआत हो जाएगी। सरकार गरीब, किसान, बेरोजगार समेत हर वर्ग के उत्थान के लिए बिना भेदभाव काम कर रही है। प्रदेश को भ्रष्टाचार, अपराध मुक्त शासन देने के लिए सरकार कटिबद्ध है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार की योजनाएं गिनाते हुए योगी ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर है। आंतरिक हो या बाह्य, देश हर क्षेत्र में प्रगति के नए-नए आयाम स्थापित कर रहा है। आजादी के बाद पहली बार जनता की सरकार बनी है। सरकार ने जितने भी लोक कल्याणकारी कार्यक्रम शुरू किए, वे किसी जाति और मजहब के नहीं, बल्कि सभी वर्ग को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं। ‘सबका साथ-सबका विकास’ के दावे को मोदी सरकार ने सच साबित कर दिखाया है। योगी ने कहा कि यह कोई कम उपलब्धि नहीं कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार के सभी जनप्रतिनिधि भ्रष्टाचार से मुक्त हैं। तीन सालों में विरोधी भी किसी मंत्री और सरकार के काम पर उंगली नहीं उठा सके। यही वजह है कि देश दुनिया की आर्थिक महाशक्ति की ओर तेजी से बढ़ रहा है।
विज्ञापन


जनसभा में सांसद शिव प्रताप शुक्ल, कमलेश पासवान, एमएलसी देवेंद्र सिंह, विधायक आरएमडी अग्रवाल, विपिन सिंह, संत प्रसाद, शीतल पांडेय, फतेह बहादुर सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह, मेयर डॉ. सत्या पांडेय, प्रदेश मंत्री कामेश्वर सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ल, जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव, भाजपा खेलकूद प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सह संयोजक राकेश सिंह पहलवान समेत कई भाजपाई मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


गोरखपुर को मिलीं कई सौगातें
उन्होंने कहा कि गोरखपुर समेत पूरे पूर्वांचल में इंसेफेलाइटिस ने हजारों लोगों की जान ले ली। इसे ध्यान में रखते हुए पीएम ने न केवल मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशिएलिटी वार्ड के लिए फंड जारी किया, बल्कि एम्स की भी नींव डाली। 2019 में यह बनकर तैयार हो जाएगा, जिसके बाद पूर्वांचल के लोगों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए दिल्ली, मुंबई और बंगलूरू नहीं जाना पड़ेगा। गोरखपुर समेत तीन जगहों पर बन रहे खाद कारखाने से खेती आसान होगी और बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। 

यूपी में जल्द खुलेंगे जन औषधि केंद्र
गोरखपुर। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के गरीब एवं मध्यम वर्ग को सस्ती व आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार ने तीन हजार जन औषधि केंद्र खोले। जल्द ही यूपी में भी ये केंद्र खोले जाएंगे। इन केंद्रों के बाहर मुफ्त में मिलने वाली दवाओं की सूची चस्पा की जाएगी। यहां से बेहद कम दामों में जेनेरिक दवाएं मिल सकेंगी।

2019 के प्रयागराज कुंभ में स्नान के लिए मिलेगी निर्मल गंगा
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गंगा के अविरल रहने की चिंता किसी ने नहीं की। सिर्फ प्रधानमंत्री ने इसकी फिक्र की और नमामि गंगे योजना के तहत गंगोत्री से लेकर गंगा सागर तक गंगा की सफाई की योजना बनाई। इस पर तेजी से काम चल रहा है। 2019 के प्रयागराज कुंभ में श्रद्धालुओं को स्नान के लिए निर्मल गंगा मिलेगी। 


युवा, मातृ शक्ति और किसानों की सरकार 
योगी ने कहा कि मोदी सरकार ने तीन साल में युवा, महिलाओं, किसानों के लिए कई काम किए। जनधन योजना के तहत 25 से 30 करोड़ गरीबों का खाता खोलकर पांच हजार की क्रेडिट के साथ ही दो लाख की बीमा सुविधा देकर उन्हें सुरक्षित किया। डिजिटल इंडिया ने नौजवानों को आगे बढ़ाया। अनुसूचित जाति के नौजवानों के लिए स्टैंडअप और स्टार्टअप योजना लागू की। उन्होंने कहा कि आजादी के कई दशक बाद भी तमाम महिलाएं कलेजा जलाकर लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाने को विवश थीं। भाजपा सरकार ने उनका दर्द समझा और प्रधानमंत्री उज्ज्वला गैस योजना की शुरूआत की। लाखों महिलाएं आज रसोई गैस पर खाना बना रही हैं। देश के साथ ही पूरी दुनिया को पीएम ने बेटी का महत्व बताया और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना की शुरूआत की। भारत को स्वच्छ करने के संकल्प के साथ स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की। फसल बीमा योजना लागू कर करोड़ों किसानों को लाभान्वित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिजली, सड़क, पानी, स्वास्थ्य, परिवहन समेत हर क्षेत्र में भाजपा सरकार ने कई कल्याणकारी योजनाएं लागू कीं, जिनका लाभ देश के हर तबके को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed