फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   cm said that can not rely on the law they give up

जिन्हें कानून पर भरोसा नहीं, यूपी छोड़ दें : योगी

Sat, 29 Apr 2017 08:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 29 Apr 2017 08:33 PM IST
विज्ञापन
cm said that can not rely on the law they give up
गोरखपुर यूनिवर्सिटी में आयोजित विभिन्न योजनाओं ‌के शिलान्यास कार्यक्रम में लोगों का अभिवादन स्वीकार करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व अन्य। - फोटो : shivharsh
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन्हें कानून पर भरोसा नहीं है वे यूपी छोड़ दें। अपराधी कितना भी बड़ा हो कानून सख्ती से निपटेगा। यूपी को अराजकता का पर्याय नहीं बल्कि हमें सर्वोत्तम प्रदेश बनाना है। इसके लिए मुख्यमंत्री ने मीडिया से सकारात्मक भूमिका को तवज्जो देने की अपील की। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में पांच चीनी मिलों को चालू कराने की घोषणा की।
विज्ञापन


ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को 261.62 करोड़ की 17 परियोजनाओं के शिलान्यास, भाजपा के पदाधिकारियों की बैठक और गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब के शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान कहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को हम आत्महत्या करने नहीं देंगे बल्कि उन्हें स्वावलंबी बनाएंगे। गन्ना किसानों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि प्रदेश में पांच चीनी मिलों को चलाएंगे। दो चीनी मिलें राज्य चीनी निगम और तीन मिलें पीपीपी मोड के जरिए चलेंगी। बोले, 5500 करोड़ रुपये किसानों का बकाया गन्ना मूल्य एक माह में बांटा गया है। गन्ना किसानों के भुगतान के लिए 120 दिन की समय सीमा तय की है। तय समय में किसानों को गन्ना मूल्य के साथ संपूर्ण बकाया भी बांट दिया जाएगा।  
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि सूबे में परिवर्तन प्रारंभ हो गया है। अब कुछ चुनिंदा शहरों में ही नहीं बल्कि सूबे के हर जिले को 24 घंटे बिजली देंगे। कहा, सरकार अक्टूबर 2018 तक सभी जिला मुख्यालयों को 24, तहसीलों को 20 और ग्रामीण क्षेत्रों को 18 घंटे बिजली देने की योजना पर काम कर रही है। आह्वान किया कि बिजली चोरी के खिलाफ लोग जागरूक हों और बिल समय पर जमा करें। योगी ने 15 जून तक सूबे की सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का वादा दोहराया और सूबे में नए कल-कारखाने स्थापित कराने का भरोसा दिया। उन्होंने इंसेफेलाइटिस, डेंगू, कालाजार आदि बीमारियों से बचाव के लिए जनता से पीएम मोदी के संपूर्ण स्वच्छता एवं नमामि गंगे अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अमन मणि त्रिपाठी की मौजूदगी चर्चा में रही

मधुमिता हत्याकांड में सजायाफ्ता पूर्व मंत्री अमर मणि त्रिपाठी के पुत्र नौतनवा विधायक अमन मणि त्रिपाठी की मौजूदगी चर्चा में रही। अमन मणि अपनी पत्नी सारा की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी हैं। ऐसे में उनकी मौजूदगी को लेकर लोग तमाम तरह की बातें करते दिखे। मंच पर मौजूद विधायक शीतल पांडेय, फतेह बहादुर सिंह, डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल, संत प्रसाद, महेंद्र पाल सिंह, संगीता यादव, विमलेश पासवान, राघवेंद्र प्रताप सिंह, राकेश सिंह बघेल, श्यामधनी राही के साथ अमन मणि त्रिपाठी ने भी बुके देकर सीएम का स्वागत किया। जब सीएम ने विभिन्न परियोजनाओं का बटन दबाकर शिलान्यास किया तो सभी गणमान्यों के साथ अमन मणि त्रिपाठी भी उनके करीब रहे। कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग के मंत्री रमापति शास्त्री और राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद के साथ विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed