फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   cm meeting in gda

परिषदीय स्कूलों में चस्पा होगी शिक्षकों की फोटो

Mon, 01 May 2017 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 01 May 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
cm meeting in gda
योगी आदित्यनाथ
जीडीए सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शिक्षा, स्वास्थ्य और कानून व्यवस्था पर ज्यादा जोर रहा। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि पढ़ाई के समय कोई भी शिक्षक यदि बीएसए या डीआईओएस दफ्तर में दिखाई पड़े तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने बीएसए और डीआईओएस को निर्देश दिए कि परिषदीय स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षकों की फोटो चस्पा की जाए ताकि अभिभावक और  गांव के लोग भी यह जान और जांच सकें कि संबंधित शिक्षक की जगह कोई दूसरा तो पढ़ाने नहीं आ रहा।
विज्ञापन

करीब डेढ़ घंटे तक चली समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने अफसरों से कहा कि वे रोज सुबह नौ से 11 बजे तक जन सुनवाई के बाद दफ्तरों और योजनाओं का निरीक्षण करें। गेहूं क्रय की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि एसडीएम और तहसीलदार रोजाना गेहूूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण करें और उसकी रिपोर्ट डीएम-कमिश्नर को उपलब्ध कराएं। स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा करते हुए सीएम ने चेताया कि इंसेफेलाइटिस समेत किसी भी जलजनित बीमारी से यदि किसी की मौत हुई तो कार्रवाई की जाएगी। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने बताया कि इंसेफेलाइटिस वार्ड में जगह से अधिक मरीज आ जाते हैं जिससे एक ही बेड पर दो या फिर तीन मरीजों को रखना पड़ता है। इसपर सीएम ने कहा कि इंसेफेलाइटिस के इलाज के लिए जरूरी संसाधनों से सभी सीएचसी-पीएचसी को लैस किया जाए ताकि हर मरीज को मेडिकल कॉलेज आने की जरूरत न पड़े। उन्होंने शहर के साथ ही गांवों में भी सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इंसेफलाइटिस प्रभावित गांवों में शुद्ध पानी के इंतजाम के साथ ही वहां सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा। कमिश्नर अनिल कुमार के यह बताने पर कि हाल ही में उनके द्वारा कराए गए औचक निरीक्षण में मंडल में डेढ़ सौ डॉक्टर अनुपस्थित मिले थे, इसपर उन्होंने एडी हेल्थ को निर्देश दिया कि ऐसे डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।  
विज्ञापन


योजनाओं की प्रगति से संतुष्ट दिखे सीएम

बैठक के दौरान सीएम ने क रीब 17 कामों की प्रगति जांची। इन सभी योजनाओं की योगी आदित्यनाथ ने सीएम बनने के बाद पहली बार गोरखपुर आगमन के दौरान समीक्षा की थी। एम्स, फर्टिलाइजर, मेट्रो, गन्ना मूल्य भुगतान, गोरखपुर वाराणसी फोरलेन समेत तकरीबन सभी योजनाओं की प्रगति से वह संतुष्ट दिखे। उन्होंने सभी विभागों के अफसरों को समन्वय बनाकर काम करने के साथ ही सभी योजनाओं को अपने तय समय के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील दिवस का दायरा बढ़ाने की तैयारी 

मुख्यमंत्री ने कहा कि तहसील दिवस का दायरा बढ़ाया जाएगा। इस दौरान विभिन्न विभागों की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण के साथ ही विभिन्न तरह की पेंशन योजनाओं समेत कुछ और सरकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए कैंप लगाया जाएगा। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर कुछ जिलों में इसकी शुरूआत की जाएगी और योजना सफल होने पर सूबे के सभी जिलों में इसे लागू कर दिया जाएगा। 

जलकल परिसर में बनेगी मल्टी लेवल पार्किंग

समीक्षा बैठक के दौरान तय हुआ कि जलकल में मल्टीलेवल पार्किंग बनाई जाएगी। चार फ्लोर की इस पार्किंग में दो फ्लोर नगर निगम के अफसर-कर्मचारियों की गाड़ी खड़ी करने के लिए इस्तेमाल में लिया जाएगा, जबकि बाकी के दो फ्लोर आम जन के लिए। जीडीए इस मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण कराएगा। समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में जीडीए उपाध्यक्ष ओएन सिंह ने बताया कि जल्द ही इसके लिए डीपीआर तैयार कर काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed