फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   cm in gorakhpur

यूपी के चार लाख पटरी व्यावसायियों का होगा पुनर्वास, पेंशन भी मिलेगी : योगी

Sat, 03 Aug 2019 12:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
cm in gorakhpur
यूपी के चार लाख पटरी व्यावसायियों का होगा पुनर्वास, पेंशन भी मिलेगी : योगी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी के चार लाख पटरी व्यावसायियों का पुनर्वास किया जाएगा। साथ ही पेंशन देने की व्यवस्था होगी। इसका खाका तैयार किया जा चुका है। गोरखपुर में नौ हजार पटरी व्यावसायियों का पुनर्वास किया जाना है। इसकी जिम्मेदारी नगर निगम, जीडीए और प्रशासन को दी गई है। पंजीकरण का काम भी चल रहा है।
दो दिवसीय दौरे के आखिरी दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नौसड़ रोडवेज बस स्टेशन का लोकार्पण किया, फिर भौवापार मंदिर गए। मंदिर के सुंदरीकरण के साथ ही अन्य विकास कार्यों का शिलान्यास, लोकार्पण के बाद मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थल आस्था के साथ राष्ट्रीय एकात्मवाद के प्रतीक हैं। यूपी के हर विधानसभा क्षेत्र में ऐसे दो धार्मिक स्थलों को पर्यटन के रूप में विकसित किया जाएगा। यह काम सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की नीति पर होगा। कोई भी धार्मिक स्थल होगा, उसका सुंदरीकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने जनता से सीधा संवाद किया और कहा कि सरकार की प्राथमिकता गुणवत्तापरक विकास है। यदि सरकारी कार्यों में किसी तरह की कमी दिखे तो तत्काल शासन या फिर प्रशासन को अवगत कराएं। इसपर कड़ी कार्रवाई होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत महाशक्ति के रूप में आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में शासन की सभी योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के गरीबों तक पहुंचाया जा रहा है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व ने पारदर्शिता और विकास की राजनीति को गति दी है। इसका नतीजा है कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मेयर सीता राम जायसवाल, विधायक डा. राधामोहन दास अग्रवाल, शीतल पांडेय, विपिन सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. धर्मेंद्र सिंह, महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव, एडीजी दावा शेरेपा, कमिश्नर जयंत नार्लिकर, डीएम के. विजयेन्द्र पांडियन, एमडी यूपीएसआरटीसी, डा. राजशेखर, सीजीएम राजेश वर्मा, आरएम रोडवेज डीबी सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
गोरखपुर में दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गोरखपुर सहित यूपी के 10 महानगरों में जल्द ही इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी। इसकी तैयारी चल रही है। गोरखपुरवासियों को जाम से निजात दिलाने की कवायद भी चल रही है। नौसड़ बस स्टेशन बनकर तैयार हो गया। अब वाराणसी रूट की बसें नौसड़ से मिल जाएंगी। शहर के अंदर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मोहरीपुर में नया बस स्टेशन बनाने का फैसला किया गया है। इससे सिद्धार्थनगर और सोनौली रूट की बसों का आवागमन आसान हो जाएगा। इससे जाम की समस्या कम होगी। गोरखपुर के चारों तरफ से रोडवेज स्टेशन स्थापित कराए जाएंगे।
सड़क दुर्घटना पर चिंता, सतर्कता की सलाह
मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त की और कहा कि कार से सड़क पर निकलें तो सीट बेल्ट जरूर लगाएं। कार की गति धीमी रहनी चाहिए। बाइक से चलें तो हेलमेट जरूर लगा लें। कार में काले शीशे लगाकर कतई न चलें। दुर्घटना से बचने के लिए यातायात नियमों का पालन हर हाल में जरूरी है।

----------------------------------------
...और धो-पोछकर चमकाई गई बस
नौसड़ बस स्टेशन के लोकार्पण मौके पर गुरुवार की सुबह रोडवेज कर्मचारियों ने वाराणसी रूट की बस खड़ी कर दी। मुख्यमंत्री इसी बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने वाले थे। उनके आगमन के पहले निगम के अफसर मौके पर पहुंचे तो बस की हालत देख घबरा गए। बस के पहियों पर ढेर सारी मिट्टी लगी थी तो बॉडी भी गंदी थी। आनन-फानन में उसे धो-पोछकर चमकाया गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed