फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Bhupesh Baghel gave a new slogan pahle lade the gore se ab ladenge choron se

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने दिया नया नारा, ‘पहले लड़े थे गोरों से, अब लड़ेंगे चोरों से’

Mon, 29 Apr 2019 07:54 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 29 Apr 2019 07:54 PM IST
विज्ञापन
CM Bhupesh Baghel gave a new slogan pahle lade the gore se ab ladenge choron se
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल - फोटो : self

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जमकर हमला बोला। नोटबंदी, राफेल से लेकर जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले पर भी सवाल उठाए। कहा, मोदी और अमित शाह की जिस जोड़ी को जिताऊ बताकर पूरे देश में माहौल बनाया गया, उसे छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश व राजस्थान की जनता ने हरा दिया। भाजपा सेमीफाइनल हारी है, अब फाइनल भी हारेगी। 

विज्ञापन


सोमवार को गोरखपुर सदर से लोकसभा प्रत्याशी मधुसूदन त्रिपाठी के समर्थन में पहुंचे भूपेश बघेल ने जनसभा के दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में जोश भरा। कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास गौरवशाली रहा है। अंग्रेजों से लड़कर आजादी हासिल कर ली थी, एक बार फिर हम उसी तरह से लड़कर जीत हासिल करेंगे, क्योंकि आज संवैधानिक संस्थाओं पर संकट है। ऐसे में हम सब को मिलकर लड़ाई लड़नी होगी। मोदी पर हमलावर बघेल ने कहा आज प्रधानमंत्री अपनी किसी उपलब्धि की बजाए सेना के शौर्य के नाम पर वोट मांग रहे हैं। छत्तीसगढ़ जाते हैं तो साहू बन जाते हैं। महाराष्ट्र जाते हैं तो पिछड़े बन जाते हैं और अंबानी के यहां पहुंचते ही चौकीदार बन जाते हैं। उन्होंने जनता से ‘चौकीदार चोर है’ के साथ ही नया नारा ‘पहले लड़े थे गोरों से अब लड़ेंगे चोरों से’ भी लगवाया। 
विज्ञापन


पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सचिन नाईक ने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक सरकार चलाने वाली पार्टी है। हम संविधान से चलते हैं। देश में सामंतवाद और जमींदारी प्रथा खत्म करने के साथ पार्टी ने सत्ता के विकेंद्रीकरण पर काम किया हैं। प्रत्याशी मधुसूदन तिवारी ने कहा कि जनता का सेवक हूं। न्याय के लिए लड़ता रहा हूं। बाहरी प्रत्याशी पर सवाल उठाते हुए कहा कि यहां जनता को तय करना है कि वह बाहरी को चुनती है कि घर के बेटे को। इस दौरान शिशुपाल राजपुरोहित, जिलाध्यक्ष राकेश यादव, महानगर अध्यक्ष अरुण अग्रहरि, डॉ. सैयद जमाल, डॉ. अजीज अहमद, राणा राहुल सिंह, डॉ. सुरहीता करीम, डॉ. प्रदीप पांडेय, दिनेश चंद्र श्रीवास्तव, अनवर हुसैन, सुमित पांडेय, बादल चतुर्वेदी समेत सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सवाल पूछना अपराध है तो भूपेश बघेल अपराधी 
आज संवैधानिक ढांचे को खत्म करने की कोशिश हो रही है। सवाल पूछने पर भी परोक्ष प्रतिबंध है। उन्होंने कहा अगर सवाल पूछना गुनाह है तो भूपेश बघेल भी अपराधी है। लेकिन आज सवाल पूछना जरूरी है। सवाल तो नीरव मोदी, ललित मोदी, मेहुल चौकसी, विजय माल्या देश का करोड़ों रुपये लेकर भागने पर है। सवाल तो नोटबंदी पर भी है। आरबीआई में जमा नोटों पर भी है। कालेधन पर, हरेक के खाते में 15 लाख रुपये का मिलने वाले वादे पर भी सवाल है। सवाल तो पुलवामा पर भी है। जहां परिंदा भी पर नहीं मार सकता वहां इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक कैसे पहुंच गया। 42 जवान शहीद हुए और प्रधानमंत्री ने जांच की घोषणा नहीं की। ढाई घंटे तक फोटोशूट कराते रहे, इस पर उनका इस्तीफा क्यों नहीं हुआ। 

पीएम मोदी और सीएम योगी प्रचार मंत्री
बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के बाद दूसरे प्रचार मंत्री हैं योगी जी। योगी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार के लिए आने के लिए योगी को धन्यवाद देता हूं, क्योंकि जहां जहां उन्होंने चुनाव प्रचार किया, वहां भाजपा को हार मिली। छत्तीसगढ़ में प्रचार किया तो पार्टी 15 पर सिमट गई। येदुरप्पा के नामांकन में गए तो वहां भाजपा की हार हो गई। वाराणसी में प्रधानमंत्री के नामांकन में शामिल हुए थे, अब पीएम का भी जाना तय है। साथ ही कहा कि योगी सबसे बड़े प्रदेश के सीएम हैं, लेकिन यूपी में कम और अन्य प्रदेशों के दौरे पर अधिक रहते हैं। वह पुलवामा हमले की चर्चा तो करते  हैं लेकिन गोरखपुर में ऑक्सीजन के अभाव में हुई बच्चों की मौत की चर्चा नहीं करते हैं।

 
पीएम को गोरखपुर बुला लीजिए
नोटबंदी के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि नोटबंदी की वजह से होने वाली परेशानी 50 दिन में खत्म नहीं होती है तो जिस भी चौराहे पर बुलाया जाएगा, फकीर हूं, झोला उठाकर आ जाऊंगा। उन्हें गोरखपुर बुला लीजिए। साथ ही कहा उन्होंने आज तक ऐसा फकीर नहीं देखा जो 10 लाख रुपये की सूट पहनता हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed