{"_id":"56e9b9254f1c1bec768b4728","slug":"city-megistrate-and-sdm-check-milk-food","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिटी मजिस्ट्रेट और एसडीएम जांचेंगे नकली खोवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिटी मजिस्ट्रेट और एसडीएम जांचेंगे नकली खोवा
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Thu, 17 Mar 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
शांति व सद्भावना समिति की बैठक में डीएम ने दी जिम्मेदारी
- फोटो : rajesh kumar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद्य सुरक्षा विभाग के साथ ही शहर में सिटी मजिस्ट्रेट और तहसीलों में एसडीएम भी नकली खोवा और मिलावटी खाद्य पदार्थों की जांच कराके संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई शांति एवं सद्भावना समिति की बैठक में डीएम ओएन सिंह ने मजिस्ट्रेटों को यह जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि होली के त्योहार में खलल डालने वालों के खिलाफ तत्काल एक्शन लिया जाए। किसी भी दशा में शराब पीकर कोई हुड़दंग न करने पाए।
उन्होंने प्रशासन एवं पुलिस के अफसराें को निर्देश दिए कि कोई भी व्यक्ति होलिका दहन के नाम पर चंदा न वसूलने पाए। साथ ही होली वाले दिन कोई गुब्बारों में रंग भरकर या किसी पर कीचड़ न फेंकने पाए। अगर कोई ऐसा करता दिखाई पड़े तो तत्काल उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। डीएम ने एडीएम (सिटी) जुलूस मार्ग का निरीक्षण कर गड्ढे भरवाने का निर्देश दिया।
इसी तरह बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता को ढीले तार सही करने और नगर निगम के अधिकारियों को पीने के पानी की व्यवस्था सही रखने और आवारा पशुओं को पकड़वाने का निर्देश दिया। बताया कि होली वाले दिन शराब की दुकानें बंद रहेंगी। कंट्रोल रूम निरंतर संचालित रहेगा।
विज्ञापन
इस अवसर पर एसएसपी अनंत देव ने कहा शहर में होली शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जाता है फि र भी प्रत्येक वर्ष कुछ घटनाएं हो जाती हैं। ऐसे में शांति एवं सद्भावना समिति के सदस्य अपने आसपास अच्छा माहौल बनाएं और अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन इस तरह करें कि उसका प्रभाव जमीनी स्तर पर दिखाई पड़े। इस अवसर पर नगर आयुक्त और सभी एडीएम, एसडीएम और सीओ समेत कई अफसर मौज्ूाद थे।