{"_id":"bbe682d6adc4a49c04e3fab3083ed896","slug":"city-devided-in-nine-sectors-on-velentineday-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेलेंटाइन डे के लिए नौ सेक्टर में बांटा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेलेंटाइन डे के लिए नौ सेक्टर में बांटा शहर
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2016 09:00 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। वेलेंटाइन डे पर किसी तरह की अप्रिय घटना न हो इसके लिए पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। मनचलों पर पैनी नजर रखने के साथ वेलेंटाइन डे के विरोध के नाम पर उत्पात मचाने वाले संगठनों और लोगों पर सख्ती की तैयारी की है।
इसके लिए शहर को तीन जोन और नौ सेक्टर में बांटा है। इन सभी जगहों पर सीओ और एसओ की ड्यूटी लगाई गई है। महिला सिपाहियों को सादे कपड़ों में सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं। शहर के सभी मॉल, बाजार और पार्कों में पुलिस की विशेष नजर रहेगी। उन जगहों पर भी पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे जहां युवा ज्यादा संख्या में जुटते हैं। पार्क और प्रमुख चौराहों पर एक दरोगा और दो सिपाही मुस्तैद रहेंगे।
वेलेंटाइन डे का विरोध या इस दिन के नाम पर छेड़छाड़ करने वालों पर पुलिस सख्ती से पेश आएगी। विरोध का एलान करने वाले संगठनों के पदाधिकारियों को मर्यादाओं में रहने के निर्देश दे दिए हैं। उपद्रव करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
अनंत देव, एसएसपी