फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Christmas celeberation in churches

प्रभु यीशु जगत की सच्ची ज्योति हैं : डीआर लाल

Wed, 21 Dec 2016 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Wed, 21 Dec 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
Christmas celeberation in churches
शास्‍त्रीचौक स्थित क्राइस्ट चर्च मे क्रिसमस पर आयोजित कार्यक्रम मे भाग लेते बच्चे । - फोटो : Rajesh Kumar
शास्त्री चौक स्थित क्राइस्ट चर्च में मंगलवार को क्रिसमस ट्री का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने मसीही भजन गाकर प्रभु यीशु का संदेश सुनाया। फादर डीआर लाल ने विशेष प्रार्थना कराई। श्रद्धा के साथ लोगों ने क्रिसमस ट्री सजाया। मान्यता है कि क्रिसमस ट्री सजाने पर सेंटा क्लाज आते हैं और सबको प्रभु यीशु का संदेश देते हुए उपहार बांटकर प्रभु के जन्म की खुशी मनाते हैं।
विज्ञापन


आयोजन के क्रम में फादर डीआर लाल ने बाइबिल का पाठ किया। उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु जगत की सच्ची ज्योति हैं। उनके संदेश पर अमल कर हम संसार को अंधकार से प्रकाश में ला सकते हैं। क्रिसमस ट्री के आयोजन का इतिहास बताते हुए उन्होंने 19वीं सदी के अंग्रेज उपन्यासकार चार्ल्स डीकन्स के उपन्यास का जिक्र किया। कहा कि इसके बाद ख्रीस्त जयंती पर क्रिसमस ट्री का प्रचलन बढ़ा। उन्होंने कहा कि क्रिसमस ट्री अपने आप में प्रभु यीशु के जीवन से संबंधित बहुत सी घटनाओं का प्रतीक है। क्रिसमस ट्री को उपहारों से सजाया जाता है, जो परमेश्वर के संदेश को प्रकट करता है।
विज्ञापन


इस बीच बच्चों ने नैटिव प्ले के जरिए प्रभु यीशु के जन्म का मंचन किया। इस दौरान अमर जॉय सिंह, अंजलि रफैल, गजमोहनी रैम्सन, नविन नाथिनल, प्रीतम गवाली, कैनल, साहिल, अलीशा आदि मौजूद थीं। दूसरी ओर सेंट जॉन चर्च बशारतपुर में भी यूथ फेलोशिप के तत्वावधान में क्रिसमस ट्री का आयोजन हुआ। इस बीच सेंट जोजेफ महागिरजाघर सिविल लाइंस चर्च से जुड़े विश्वासियों ने जेल में जाकर बंदियों की सेवा की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रिसमस मिलन का हुआ आयोजन
खरैया पोखरा बशारतपुर में स्टेज ऑफ ऑनर के तत्वावधान में क्रिसमस मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें काफी संख्या में मसीही समाज के लोगों ने शिरकत की। क्रिसमस मिलन के उपलक्ष्य में प्रार्थना, कैरल सिंगिंग हुआ। इस मौके पर बच्चों ने प्रभु यीशु मसीह के जन्म पर नैटिव प्ले का भी मंचन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीडी सिंह ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed