{"_id":"585ae3784f1c1b1864e3b23d","slug":"christmas-celeberates-in-many-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई जगह हुआ प्रभु यीशु के जन्म का मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई जगह हुआ प्रभु यीशु के जन्म का मंचन
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Thu, 22 Dec 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
सेट जोजेफ स्कूल में क्रिसमस के मौके पर सांस्कृतिक प्रस्तुति देते विद्यार्थी।
- फोटो : Shivharsh Dwivedi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिसमस के उपलक्ष्य में चल रहे कार्यक्रमों का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। शहर के कई चर्चों एवं स्कूलों में नैटिव प्ले के जरिये प्रभु यीशु के जन्म का मंचन किया गया। कहीं क्रिसमस ट्री तो कहीं कैंडल लाइट का आयोजन हुआ। गिरिजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा भी हुई।
पादरी बाजार स्थित सेंट मार्क चर्च में रेव्हरन अजीत लारेंस एवं लीना लारेंस के नेतृत्व में कैंडल लाइट सर्विस का आयोजन किया गया। इसमें चर्च से विश्वासियों का जत्था कैंडल लेकर पादरी बाजार पुलिस चौकी तक पहुंचा। इस बीच लोग प्रभु यीशु मसीह के गीत गाते रहे। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने इस उपलक्ष्य में प्रभु यीशु के जन्म की जीवंत झांकियां पेश कीं। इस मौके पर राकेश दयाल, एसएम कलेंसी, अमित राबर्ट आदि मौजूद थे।
उधर, धर्मपुर सेंट थामस चर्च में कैंडिल लाइट सर्विस को संबोधित करते हुए रेव्हरन डी अन्द्रियास ने ‘जगत की ज्योति मैं हूं’ पर प्रकाश डाला। सेंट जोजफ महागिरिजाघर सिविल लाइंस समेत अधिकतर चर्चों में एवं विभिन्न स्कूलों में बुधवार को प्रभु यीशु के जन्म पर आधारित लघु नाटिका का मंचन किया गया। इसमें नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपने बेहतरीन अभिनय से इसे सजीव कर दिया।