{"_id":"5d9fa0518ebc3e0173477f98","slug":"china-president-coming-on-nepal-visit-after-23-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेईस साल बाद नेपाल के दौरे पर आ रहे हैं चीन के राष्ट्रपति ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेईस साल बाद नेपाल के दौरे पर आ रहे हैं चीन के राष्ट्रपति
Fri, 11 Oct 2019 03:26 AM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: Trainee Trainee
Updated Fri, 11 Oct 2019 03:26 AM IST
विज्ञापन
शी जिनपिंग
- फोटो : Social media
शनिवार को तमिलनाडु में हो रही शिखर वार्ता के बाद दोपहर तीन बजे चीनी राष्ट्रपति का विशेष विमान त्रिभुवन विमान स्थल पर लैंड करेगा। एयरपोर्ट अवतरण के बाद नेपाली राष्ट्रपति विद्या देवी भण्डारी और पीएम केपी शर्मा ओली उनका स्वागत करेंगे। शाम को चीनी राष्ट्रपति और पीएम ओली की विशेष भेंट वार्ता होगी।
विज्ञापन
सोलती होटल में ही नेपाली राष्ट्रपति द्वारा शी जिंनपिंग के सम्मान में विषेश रात्रिभोज खाने का कार्यक्रम होगा। उसके बाद दोनों राष्ट्रपतियों का सम्बोधन होगा। रविवार सुबह शी जिंनपिंग पीएम ओली के नेतृत्व में टीम से द्विपक्षीय वार्ता करेंगे जिसके बाद द्विपक्षीय सहमति पर हस्ताक्षर किया जाएगा। इसके बाद शी जिंनपिंग चीन के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन