फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Chief Minister Yogi Adityanath says PM Modi to lay foundation stone of Defense Corridor in February

पीएम करेंगे डिफेंस कॉरिडोर का शिलान्यास, 'जाति धर्म के नाम पर भेदभाव करने वालों को सबक सिखाएं'

Wed, 16 Jan 2019 05:36 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 16 Jan 2019 05:36 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath says PM Modi to lay foundation stone of Defense Corridor in February
पंडित राम प्रसाद बिस्मिल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
सैनिक और संत की एक गति होती है। दोनों मातृभूमि के प्रति समर्पित होकर स्वर्ग लोक को प्राप्त होते हैं। उनके प्रति सभी के मन में सम्मान का भाव होना चाहिए। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर मंडलीय कारागार में भाजपा की ओर से आयोजित सैनिक सम्मान समारोह के दौरान कहीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमारे वीर सपूतों ने त्याग और बलिदान के बाद हमें आजादी दी है और आज हमारे सैनिक अपनी जान की बाजी लगाकर आजादी की रक्षा कर रहे हैं । हमारे युवाओं को आजादी की कीमत समझनी होगी। भेदभाव से ऊपर उठकर देश के हित में सोचना होगा। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वीर सैनिकों के सम्मान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर पूरे देश मे सैनिक सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। 16 से 27 जनवरी तक शहीद सैनिकों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हर शहीद को पूरा सम्मान दे रही है। उनके गांव को शहीद गांव का दर्जा देकर सभी सुविधाएं दी जा रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार के एक व्यक्ति को नौकरी दी जा रही है। अब तक 113 परिवारों को नौकरी दी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि भारत जमीन का टुकड़ा नहीं है, यह जीता जागता राष्ट्र है। कुछ लोग जाति धर्म के नाम पर भेदभाव कर रहे हैं, ऐसे लोग देश की आजादी को असुरक्षित करने की कुछ साजिश कर रहे हैं। केंद्र सरकार ने सैनिकों के सम्मान में कई योजनाएं चलाई हैं। 
 

उत्तर प्रदेश में पुलिस के लिए भी दिव्यांगता पेंशन की व्यवस्था की गई है। देश में हथियारों के निर्माण के लिए दो डिफेंस कॉरिडोर की घोषणा केंद्र सरकार ने की है, उनमें से एक उत्तर प्रदेश में है। फरवरी में प्रधानमंत्री से उसका शिलान्यास कराया जाएगा। हम युद्ध के पक्षधर नहीं हैं लेकिन कोई युद्ध थोपेगा तो उसका निर्णय हमारे वीर सैनिक करेंगे।

इससे पहले मंडलीय कारागार पहुंचे मुख्यमंत्री को गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया। वह शहीद पंडित राम प्रसाद बिस्मिल की कोठरी में गए। उनके चित्र पर पुष्पचक्र चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। उसके बाद शहीद स्मारक पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह तीर्थस्थल जैसा है। 

पर्यटन विभाग से 1.88 करोड़ का बजट स्वीकृत कराया गया है। मुख्यमंत्री ने 16 शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश संयोजक पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ कर्नल दयाशंकर दुबे ने किया। संचालन अमरेश यादव ने किया। 

नगर विधायक डॉ राधामोहन दास अग्रवाल, महापौर सीताराम जायसवाल, खजनी के विधायक संत प्रसाद, पिपराइच के विधायक महेन्द्रपाल सिंह, जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिन्हा, क्षेत्रीय मंत्री विश्वजितांशु सिंह आशु, विभ्राट चंद कौशिक, अभय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed