फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Chief Minister Yogi Adityanath Check eight Lok Sabha constituencies

‘जातीय, सामाजिक समीकरण साधकर चुनावी बाजी जीतेगी भाजपा’

Thu, 31 Jan 2019 08:27 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: राजेश सैनी Updated Thu, 31 Jan 2019 08:27 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath Check eight Lok Sabha constituencies
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को सर्किट हाउस में भाजपा गोरखपुर क्षेत्र की आठ लोकसभा सीटों की चुनावी तैयारियों की जानकारी ली। सांसद, विधायक और पदाधिकारियों की मौजूदगी में वाली बैठक में कहा गया कि सामाजिक और जातीय समीकरण साधकर आगामी लोकसभा चुनाव की बाजी जीती जा सकती है। इसी का नतीजा रहा कि सपा-बसपा गठबंधन या फिर कांग्रेस के संभावित प्रत्याशी और उनकी क्षेत्र, समाज में पकड़ की विस्तृत जानकारी ली गई। 

विज्ञापन


यह रिपोर्ट पार्टी आलाकमान को भेजी जाएगी। मुख्यमंत्री ने लोकसभा क्षेत्रों की चुनावी तैयारियों की समीक्षा बृहस्पतिवार को दोपहर 2:30 बजे से शुरू की। यह सिलसिला देररात तक चलता रहा। हर लोकसभा क्षेत्र की समीक्षा में करीब डेढ़ घंटे लगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और यूपी सरकार के अच्छे कामकाज से जनता खुश है। चुनाव के दौरान 50 फीसदी से ज्यादा वोट भाजपा के पक्ष में आए, यह कार्यकर्ता, पदाधिकारियों को सुनिश्चित करना है। 
विज्ञापन


भाजपा को किसी गठबंधन या फिर दूसरे राजनीतिक दल से चुनौती नहीं मिलेगी। जिन परिवारों को केंद्र और यूपी सरकार की योजनाओं का लाभ मिला है, उन सबसे संपर्क स्थापित करके सहयोग मांगा जाए। इसका सकारात्मक परिणाम सामने आएगा। कमल ज्योति संकल्प और भाजपा का घर हमारा घर अभियान के जरिए जनता को भाजपा से जोड़ा जाए। गोरखपुर क्षेत्र के प्रभारी पंकज सिंह और क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने बूथों के गठन की जानकारी दी। साथ ही कहा कि प्रबुद्ध वर्ग, सेक्टर संयोजकों के सम्मेलन कराए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन से मिले हर अभियान को धरातल पर उतारा जा रहा है। पीएम की रैली को एतिहासिक बनाएं मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 8 फरवरी को महराजगंज में होंगे। वह गोरखपुर क्षेत्र के 10 जिलों के 25 हजार से ज्यादा बूथ अध्यक्षों से सीधा संवाद करेंगे। हर बूथ जीतने की रणनीति है। अगर बूथ जीत लिया तो कोई चुनौती सामने नहीं आएगी। गोरखपुर में 23, 24 फरवरी को राष्ट्रीय किसान अधिवेशन होना है। इसका उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे। समापन समारोह के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रैली को संबोधित करेंगे। 

रैली को एतिहासिक बनाना है। अधिवेशन में करीब 8000 प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। सबके खाने, रहने और वाहनों के पार्किंग का सही इंतजाम किया जाना चाहिए। इन लोकसभा क्षेत्रों की समीक्षा गोरखपुर सदर, बांसगांव, देवरिया, सलेमपुर, आजमगढ़, लालगंज, बलिया और मऊ। 3 पिछले चुनाव जैसा प्रदर्शन दोहराने का लक्ष्य भाजपा के गोरखपुर क्षेत्र में लोकसभा की 13 सीटें हैं। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में आजमगढ़ को छोड़कर सभी सीटें भाजपा ने जीती थीं। 

हालांकि गोरखपुर सदर लोकसभा उपचुनाव में भाजपा को हार मिली और यह सीट सपा के पास चली गई। भाजपा पिछले चुनाव का प्रदर्शन दोहराना चाहती है। इसी वजह से बूथ से जिला स्तर तक संगठन को दुरुस्त किया जा रहा है। चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को भी गठबंधन में मिलेगी जगह: दयाशंकर बलिया लोकसभा की बैठक में शिरकत करने गोरखपुर आए प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने कहा कि भाजपा अपने सहयोगियों के साथ मजबूती से आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेगी। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को भी गठबंधन में जगह मिलेगी। मंत्री ओम प्रकाश राजभर जो भी कहें लेकिन भाजपा के सहयोगी हैं। सपा और बसपा के गठबंधन से भाजपा को कोई नुकसान नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed